Thursday, June, 26,2025

सीएम भजनलाल कल करेंगे हजारों लोगों के साथ धोरों में योग

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार पूरे राजस्थान में भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं जैसलमेर के धोरों पर हजारों लोगों के साथ योग करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम जैसलमेर पहुंचेंगे और गड़ीसर तालाब की पाल पर पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 21 जून की सुबह खुड़ी सैंड ड्यून्स पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें 5 से 7 हजार लोगों के आने की संभावना है। इधर, भाजपा की ओर से योग दिवस को लेकर संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। भाजपा के सभी 44 जिलों के 1137 मंडलों में लगभग 1500 से अधिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नवाचारों के साथ होगा योगाभ्यास कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया कि पार्टी योग दिवस से पहले नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगमों में योग कार्यक्रम करेगी। कस्बों में महिलाओं के लिए विशेष आयोजन होंगे और कई स्थानों पर नवाचार के साथ योगाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग जिलों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इसे वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि 2024 में 24.53 करोड़ लोगों ने योग दिवस पर कार्यक्रमों में भाग लिया था, जबकि 5.45 लाख से अधिक लोग दुनियाभर के भारतीय दूतावासों और संस्थाओं से जुड़े हैं।

दरगाहों-मदरसों पर चौपाल लगाएगा अल्पसंख्यक मोर्चा

प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियान के तहत अल्पसंख्यक समाज को साधने की रणनीति पर काम कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पूरे राजस्थान में दरगाहों, मदरसों, गुरुद्वारों और चर्चा के बाहर चौपालों का आयोजन होगा, जहां केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने बताया कि चौपालों के जरिए मोदी सरकार की योजनाओं जैसे 'पढ़ो परदेस', 'नई मंजिल', 'सीखो और कमाओ', 'मुद्रा योजना', 'आयुष्मान भारत' आदि की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय तक योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेशभर की 38 प्रमुख दरगाहों को इस अभियान के लिए चिह्नित किया गया है। चौपालों में योजना से लाभान्वित लोगों के अनुभव साझा किए जाएंगे और मौके पर ही पंजीकरण शिविर भी लगाए जाएंगे। भाजपा की यह पहल कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाले अल्पसंख्यक समाज में अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। यह अभियान 25 जून तक चलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery