Tuesday, May, 26,2026

राजस्थान में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार, नई नीति से बढ़ेगा निवेश

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व मैं राजस्थान में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। राज्य सरकार अब तक 34 से अधिक औद्योगिक नीतियां लागू कर निवेश के लिए मजबूत ईको-सिस्टम तैयार कर चुकी है। ईज ऑफ डूइंग विजनेस, अनुमोदन प्रक्रियाओं के सरलीकरण और निवेश अनुकूल फैसलों से प्रदेश का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। इसी क्रम में सरकार ने 'राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026' लागू की है, जिसका उद्देश्य विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्क विकसित कर राज्य को देश-विदेश में विश्वसनीय औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। यह नीति प्रधानमंत्री के 'राइजिंग, रिलायबल और रिसेप्टिव राजस्थान' विजन के अनुरूप निवेश को बढ़ावा देगी। नीति के तहत औद्योगिक पाकों में भूमि, जल और ऊर्जा संसाधनों का सतत उपयोग, आधुनिक लॉजिस्टिक्स सुविधाओं का विकास, निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सूजन और संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

4 मॉडल पर औद्योगिक पार्कों का विकास

  • नीति के अंतर्गत निजी क्षेत्र में औद्योगिक पार्कों को चार मॉडल के आधार पर विकसित किया जाएगा।
  • मॉडल ए-पूरी भूमि निजी डेवलपर द्वारा विकसित की जाएगी।
  • मॉडल बी-80% भूमि डेवलपर द्वारा, शेष 20% रीको द्वारा निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • मॉडल सी- संपूर्ण भूमि की डेवलपर द्वारा व्यवस्था की जाएगी।
  • मॉडल डीपीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल।
  • नीति में कम से कम 50 एकड क्षेत्रफल और न्यूनतम 10 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना अनिवार्य की गई है।

सीएम की लोकसभा अध्यक्ष और दो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के चहुंमुखी विकास और केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। सीएम
भजनलाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण, भरतपुर-डीग व सीकर-झुंझुनू में नए हवाई अड्डों की संभावनाओं के अध्ययन तथा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों में उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने पर चर्चा की। इस दौरान सीएम शर्मा ने मानपुर (आबू रोड) एवं बांसवाड़ा में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने तथा राज्य में नागरिक उडुवन के क्षेत्र में व्यापक विस्तार के संबंध में अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल आज जोधपुर दौरे पर

सीएम भजनलाल शर्मा 26 मार्च को जोधपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 10 बजे सीएम जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे और लगभग 10.45 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से 11 बजे शिकारपुरा के हैलीपेड पर उतरेंगे। यहां से शर्मा सीधे श्री राजाराम आजणा आश्रम, शिकारपुरा पहुंचेंगे, जहां वे श्री राजाराम महाराज समाधि मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद 11.30 से 12.30 बजे तक आश्रम में संत श्री राजाराम जी महाराज का 144 वां जन्मोत्सव समारोह में उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12.30 बजे बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर शिकारपुरा हैलीपेड से जोधपुर वापस आएंगे। मुख्यमंत्री करीब 1.30 बजे रामनवमी शोभायात्रा व पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 1.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 2.25 बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

 

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery