Monday, June, 08,2026

औद्योगिक कनेक्शनों की होगी नियमित समीक्षा

जयपुर: प्रदेश में उद्यमियों को औद्योगिक बिजली कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए विद्युत वितरण निगमों ने नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने तीनों बिजली वितरण निगमों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र आवेदकों को शीघ्रता से औद्योगिक बिजली कनेक्शन जारी किए जाएं और किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं हो। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में तय किया गया कि सभी संबंधित सहायक  अभियंताओं और कार्मिकों को टर्म्स एंड कंडीशन ऑफ सप्लाई तथा रेगुलेशन नियमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीनों डिस्कॉम दो माह के भीतर प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी करेंगे। नई व्यवस्था के तहत यदि किसी औद्योगिक कनेक्शन का आवेदन 21 दिन से अधिक लंबित रहता है तो उसकी समीक्षा उच्च अधिकारी करेंगे। वहीं, 45 दिन से अधिक लंबित मामलों की प्रबंध निदेशक स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए साप्ताहिक समीक्षा होगी। चेयरमैन ने निर्देश दिए कि छोटी कमियों के आधार पर फाइलों को लंबित न रखें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery