Tuesday, August, 12,2025

अगले सप्ताह आईएएस की तबादला सूची संभव, 15-20 कलेक्टर बदले जाने की उम्मीद

जयपुर: जानकारों का मानना है कि आईएएस की एक और तबादला सूची ड्यू हो गई है। यह सूची अगले सप्ताह आ सकती है। इस सूची में कलेक्टर्स और विभागाध्यक्षों पर फोकस रहेगा। 22 जून की जंबो सूची में कुछ ही कलेक्टर बदले गए थे। माना जा रहा है कि अब 15 से 20 कलेक्टर बदले जाएंगे। एक तो सरकार के फील्ड में चलने वाले दोनों अभियान 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' और 'दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा' पूरे हो गए हैं। कलेक्टर्स इन दोनों अभियानों में व्यस्त थे। अब वे खाली हैं। इस कारण उनकी अदला-बदली संभव है। दूसरी, सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि अगस्त के पहले सप्ताह से चुनाव आयोग देशभर में वोटर लिस्ट का 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' शुरू करने जा रहा है। तब किसी भी कलेक्टर का चेंज रुक जाएगा। ऐसे में कलेक्टर्स की सूची अभी ही संभव है। तीसरा, इसी माह आरएएस से नए 16 आईएएस प्रमोट हुए हैं। डीओपी को इन्हें नई पोस्टिंग देनी होगी। माना जा रहा है कि इनमें से कम से कम 5 को कलेक्टर बनाया जाएगा।

मतलब कि ड्यू तबादला सूची में कलेक्टर्स का चेंज लगभग तय है। चेंज क्या-क्या संभव है, उसको लेकर भी जानकारों ने आकलन किया है-आज की तारीख में कुल 15 कलेक्टर ऐसे हैं, जो जनवरी 2024 से अपने-अपने जिलों में काबिज हैं। मतलब पूरे डेढ़ वर्ष अथवा 18 माह से। एक जिले में किसी कलेक्टर के लिए यह अवधि पर्याप्त है। ऐसे में माना जा सकता है कि इनमें से अधिकांश की अदला-बदली होगी। कुछ को नया जिला दिया जा सकता है, जबकि कुछ को फील्ड में से हटाया जा सकता है। 8 कलेक्टर ऐसे हैं, जो 10 माह से कलेक्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इनमें से भी कुछ का चेंज हो सकता है। अभी कुल 12 प्रमोटी आईएएस को कलेक्टर बनाया हुआ है।

अब यदि नए 16 प्रमोटी आईएएस में से कुछ को जिलों में भेजा जाता है, तो डायरेक्ट व प्रमोटी कलेक्टर्स का अनुपात बनाए रखने के लिए पुराने 12 में से कई को फील्ड से हटाना जरूरी होगा। जानकारों के अनुसार, अभी तक वर्ष 2016 व वर्ष 2017 के लगभग सभी आईएएस को कलेक्टर बनने का सुअवसर मिल चुका है। बल्कि 2016 बैच के कुल 9 में से 6 और 2017 बैच के कुल 10 में से 8 वर्तमान में जिलों में कलेक्टर लगे हुए हैं। अब बारी वर्ष 2018 बैच की है। इस बैच के 13 आईएएस में से केवल एक का ही अभी कलेक्टर (अभिषेक सुराना) बनने का नंबर आया है।

बाकी सभी 12 सीधे चयनित आईएएस हैं और कलेक्टर पोस्ट के सशक्त दावेदार हैं। हालांकि इनमें से 3-अभिषेक खन्ना, राम प्रकाश और निधि पटेल को अभी जून में  ही नई पोस्टिंग दी जा चुकी है। मौजूदा कलेक्टर्स में से 2010 बैच के जयपुर कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी सबसे सीनियर हैं। पांच माह बाद वे सेक्रेट्री बन जाएंगे। माना जा रहा है कि उन्हें इसी सूची में बदल कर बड़ी व नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में जयपुर कलेक्टर के लिए संदेश नायक, सिद्धार्थ सिहाग, नकाते शिव प्रसाद मदन, नमिता मेहता और गौरव अग्रवाल सशक्त दावेदार हो सकते हैं। हाल ही संभाग मुख्यालय कोटा व भरतपुर के कलेक्टर को बदला गया है।

संभावना है कि अब उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अजमेर में भी चेंज हो। अभी 2010 बैच के केवल जितेंद्र कुमार सोनी और 2012 बैच के केवल नमित मेहता ही कलेक्टर बने हुए हैं। बाकी कलेक्टर्स 2013 से 2017 बैच के हैं। संभव है पूर्व में रह चुके कलेक्टर्स में से कुछ को फिर से फील्ड में भेजा जाए। 2014 बैच के बाबूलाल गोयल, नारायण सिंह और वासुदेव मालावत, 2015 बैच के आकाश तोमर, मनीष गोयल, केसर लाल मीणा, पुरुषोत्तम शर्मा, देवा राम सैनी और अजय असवाल को अभी तक एक बार भी कलेक्टर बनने का सौभाग्य नहीं मिला है, जबकि बचनेश अग्रवाल (2014 बैच) को 3 माह में ही कलेक्टर झुंझुनूं से वापस बुला लिया। एक निराला उदाहरण शुभम चौधरी (2014 बैच) का है। उन्हें दो साल में 4 जिलों की कमान सौंपी गई और हर बार जल्दी-जल्दी हटाना पड़ा। अंततः उन्हें अब सचिवालय में लाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery