Thursday, March, 19,2026

25 IAS-RAS अफसरों को सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी

जयपुर: राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी कर 25 अधिकारियों के निर्वाचन ड्यूटी पर जाने के कारण अन्य अधिकारियों को उनके पदों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। ये अधिकारी अन्य राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं। 25 आईएएस अधिकारियों का अतिरिक्त प्रभार 4 आरएएस, 1 लेखा सेवा अधिकारी और 20 आईएएस अधिकारियों को दिया गया है। जिम्मेदारी के तहत, दिनेश कुमार (IAS) नवीन जैन के स्थान पर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), कैबिनेट, संपदा, स्टेट मोटर गैराज और नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार संभालेंगे। भास्कर ए. सावंत (IAS) शुचि त्यागी के स्थान पर परिवहन और देवस्थान विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। जोगाराम (IAS) रवि जैन के स्थान पर स्वायत्त शासन विभाग (LSG) और जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे, जबकि भवानी सिंह देथा (IAS) रवि कुमार सुरपुर के स्थान पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (IT&C) और राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड के अध्यक्ष पद का प्रभार लेंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery