Saturday, August, 01,2026

एक साथ रिटायर हुए 12 आला अधिकारी

जयपुर: प्रदेश के 12 वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए, जिनमें 2 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), 3 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 7 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी शामिल हैं। सेवानिवृत्ति के साथ ही राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पदों पर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार IAS रामनिवास मेहता, सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अजमेर के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके पद का अतिरिक्त प्रभार आशुतोष गुप्ता, मुख्य परीक्षा नियंत्रक, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को सौंपा गया है। इसी प्रकार IAS सीताराम जाट, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग, बीकानेर के सेवानिवृत्त  होने के बाद उनके सभी दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार ललित कुमार को दिया गया है।

ललित कुमार वर्तमान में निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, संयुक्त सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), डॉ. भीमराव आंबेडकर फाउंडेशन (आंबेडकर पीठ) के महानिदेशक और राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सचिव हैं। सीताराम जाट के पास निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर तथा समग्र शिक्षा अभियान (SMSA) में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (सीनियर) का दायित्व भी था, जिसे भी अब ललित कुमार संभालेंगे।

इसके अलावा कार्मिक विभाग ने दो RAS अधिकारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रभा गौतम को जिला आबकारी अधिकारी, उदयपुर और सीमा कविया को जिला आबकारी अधिकारी, जोधपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery