Wednesday, August, 13,2025

IAS-IPS पर काम का बोझ तबादला सूची का इंतजार

जयपुर: राजस्थान में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की कमी ने एक बार फिर अधिकारियों के कंधों पर काम का बोझ लाद दिया है। इससे मूल विभाग के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार वाले विभागों में भी कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में आईएएस अधिकारियों पर काम का दबाव कुछ इस कदर हावी है कि करीब तीन दर्जन अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार के तले दबे हैं। डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों को दो या दो से अधिक विभागों का प्रभार संभालना पड़ रहा है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों पर चार से पांच विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसी ही स्थिति कई आईपीएस अधिकारियों की भी है।

प्रदेश में आईएएस की स्वीकृत कैडर स्ट्रेंथ 332 है, लेकिन वर्तमान में केवल 265 अधिकारी उपलब्ध हैं, जिनमें से 27 सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं। वहीं, आईपीएस कैडर में स्वीकृत 222 पदों के मुकाबले 204 अधिकारी हैं, जिनमें से 24 सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं। काम के दवाव और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के तबादलों को लेकर प्रशासनिक महकमे को जम्बो तबादला सूची का इंतजार है।

वहीं, अधिकारियों की कमी के बीच कई वरिष्ठ अधिकारी अवकाश पर हैं, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनमें आशीष कुमार मिश्रा 26 मई, 2024 से 6 जून, 2025 तक अवकाश पर हैं। वहीं, हिमांशु गुप्ता अध्ययन अवकाश पर हैं।

इसके अलावा अविचल चतुर्वेदी स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल अफेयर्स (SPIA), प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, यूएसए से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री के लिए 30 जून से एक वर्ष के लिए अध्ययन अवकाश पर रहेंगे।

आईएएस अधिकारी दो साल से एक ही पोस्ट पर तैनात

अधिकारियों की कमी और उनके लंबे समय तक एक ही पद पर बने रहने से प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ रहा है। अपर्णा अरोड़ा अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, नेहा गिरी प्रबंध निदेशक, राजस्थान चिकित्सा सेवाएं निगम, विश्व मोहन शर्मा आयुक्त, मिड-डे मील, ओम प्रकाश बुनकर निदेशक, ICDS और मेघराज सिंह रतनू निदेशक, साक्षरता समेत कई अधिकारी डेढ़ से दो वर्षों से एक ही पद पर हैं।

कई जिला कलेक्टर लंबे समय से एक ही जगह

कई जिला कलेक्टर जैसे फलौदी, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, जैसलमेर, पाली, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, झालावाड़, जोधपुर, डूंगरपुर, करौली, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, कोटा, बारा, दौसा, बालोतरा, बूंदी, थौलपुर और टोंक में तैनात अधिकारी भी डेढ़ से दो वर्षों से अधिक समय से अपने पदों पर बने हुए हैं।

इन आईएएस अधिकारियों के पास दो या दो से अधिक विभागों और पदों का जिम्मा

अजिताभ शर्मा, आनंद कुमार, डॉ. जोगाराम, अभय कुमार, रोहित गुप्ता, अखिल अरोड़ा, डॉ. समित शर्मा, पी. रमेश, आरती डोगरा, ओम प्रकाश कसेरा, कमर उल जमान चौधरी, पीयूष समरिया, अरुण कुमार हसीजा, मुहम्मद जुनैद पी.पी., राजन विशाल, अनुपमा जोरवाल, हेमंत कुमार गेरा, रामनिवास मेहता, डॉ. मनीषा अरोड़ा, मनीष गोयल, महावीर प्रसाद मीना, रवि जैन, अविचल चतुर्वेदी, डॉ. कृष्णा कान्त पाठक, आशुतोष ए.टी. पेडणेकर, डॉ. गौरव सैनी, सिद्धार्थ पालानीचामी के पास दो से अधिक विभागों का कार्यभार है।

ये आईपीएस एक ही पोस्ट पर कई वर्षों से

राजस्थान में कई आईपीएस अधिकारी दो से तीन वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं। इनमें रिचा तोमर पुलिस अधीक्षक, झालावाड़, 30/06/2022 से, बीजू जॉर्ज जोसफ पुलिस आयुक्त, जयपुर, 31/07/2023 से, सुष्मित बिश्वास अतिरिक्त महानिदेशक, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, 13/02/2023 से, दिनेश एम.एन. अतिरिक्त महानिदेशक, अपराध शाखा, 13/02/2023 से और बिनीता ठाकुर अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस हाउसिंग, 02/06/2023 से शामिल हैं। इसके अलावा शरत कविराज महानिरीक्षक, एससीआरबी, जयपुर, 31/12/2021 से, ओम प्रकाश-। महानिरीक्षक, बीकानेर रेज, 22/01/2022 से, राजेंद्र प्रसाद गोयल उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उदयपुर, 31/12/2021 से, कालू राम रावत उप महानिरीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो, जयपुर, 31/12/2021 से, पंकज कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक, कम्युनिटी पॉलिसिंग, 30/06/2022 से और नारायण टोगस पुलिस अधीक्षक, नागौर, 03/10/2023 से भी दो से तीन वर्षों से एक ही पदों पर बने हुए हैं। लंबे कार्यकाल से प्रशासनिक स्थिरता तो मिलती है, लेकिन तबादलों से पुलिस प्रशासन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery