Wednesday, February, 04,2026

दो कलेक्टर विवादों में... मातहतों से टकराव और प्रशासनिक फैसलों पर उठे सवाल

जयपुर: दो जिला कलेक्टर फिर से विवादों में घिर गए हैं। विवादों से दोनों का ही पुराना वास्ता रहा है, लेकिन नए मामले भी रोचक हैं, जिनकी प्रशासनिक हलकों में चर्चा हो रही है। एक हैं अलवर कलेक्टर आर्तिका शुक्ला और दूसरे हैं भीलवाड़ा कलेक्टर जसमीत सिंह संधू। संयोग यह है कि दोनों पति-पत्नी हैं और दोनों से जुड़े विवाद कार्यालय में subordinates से टकराव को लेकर हैं।

अलवर में जिले भर के पटवारी कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं और पिछले दो दिन से काम बंद कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपने एक निलंबित पटवारी साथी करण सिंह को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। पटवारियों का आरोप है कि करण सिंह को कलेक्टर ने तानाशाही तरीके से सस्पेंड किया है। खास बात यह है कि कोर्ट द्वारा निलंबन आदेश पर स्टे दिए जाने के बावजूद कलेक्टर अपनी जिद पर अड़ी हुई हैं। मामला 14 वर्ष पुराना, वर्ष 1992 का है। आठ गांवों की जमीन तकनीकी खामी के चलते PWD के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो पाई थी। करीब दो साल पहले प्राइवेट व्यक्ति के नाम पटवारी करण सिंह ने म्यूटेशन खोल दिया था। इस पर पिछले वर्ष 24 दिसंबर को कलेक्टर आर्तिका ने PWD की जमीन का नामांतरण विभाग के नाम दर्ज कर राजकार्य में लापरवाही मानते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया था। लेकिन पटवारी 13 जनवरी को निलंबन पर कोर्ट से स्टे ले आया।

जानकारों का कहना है कि भले ही कलेक्टर आर्तिका अपनी जगह सही हों, लेकिन फोर्ट स्टे के कारण पटवारियों का पक्ष भी मजबूत है। वैसे चताया यह जाता है कि कलेक्टर और उनके मातहतों के बीच संबंध कभी मधुर नहीं रहे। यहां तक कि IAS और RPS अफसरों से टकराव की घटनाओं ने भी काफी तूल पकड़ा था। IAS यशार्थ शेखर तो कलेक्टर के व्यवहार से बेहद परेशान थे। वे बमुश्किल छह माह ही SDM रहे और उन्होंने सरकार से गुहार लगाकर जुलाई 2025 में अलवर से अपना ट्रांसफर बाड़मेर करवा लिया था। दिसंबर 2025 में कलेक्टर आर्तिका ने एक RPS अधिकारी को अपमानित करते हुए एक सरकारी बैठक से बाहर निकाल दिया था। RPS अधिकारी ने कलेक्टर के खिलाफ RPS एसोसिएशन को लिखित शिकायत दी थी। बाद में मुख्य सचिव के दखल से मामला किसी तरह शांत हुआ। हालांकि आर्तिका ने कई अच्छे और नवाचारपूर्ण कार्यों के बदले सराहना भी बटोरी है और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी हुई हैं, लेकिन वे अपनी कार्यशैली, व्यवहार और तुनकमिजाजी के कारण आए दिन विवादों में घिरती रहती हैं।

आर्तिका के पति, भीलवाड़ा कलेक्टर

जसमीत सिंह संधू के बारे में भी बताया जाता है कि subordi nates के साथ उनके संबंध भी मधुर नहीं हैं। हाल ही गणतंत्र दिवस पर बिना कलेक्टर के हस्ताक्षर और मुहर के ही प्रमाण-पत्र बांट दिए गए। चर्चा है कि ADM प्रतिभा देवतिया ने इसकी अनदेखी करते हुए प्रमाण-पत्र वितरित किए। बताया जाता है कि ऐसा भीतरी खींचतान के चलते हुआ। इस प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण एक राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को ठेस पहुंची। यह जिला प्रशासन के भीतर पनप रहे असंतोष और समन्वय की कमी को उजागर करता है। जसमीत कलेक्टर के साथ-साथ भीलवाडा UIT के भी चेयरमैन हैं।

अक्टूबर 2025 में UIT ने 3081 भूखंड लॉटरी के जरिए आवंटित किए थे। लॉटरी में भारी गाथली और अनियमितताएं सामने आने पर हाई कोर्ट ने पूरी लॉटरी पर ही 'स्टे' लगा दिया था। मामले ने काफी तूल पकड़ा था और सरकार की भारी बदनामी हुई थी। UIT के चेयरमैन होने के नाते इस मामले में कलेक्टर जसमीत संमू भी विवादों के घेरे में आए थे। बताया जाता है कि कार्यालय के अंदरूनी झगड़ों को भी इसका एक कारण माना जा रहा है। बहरहाल, 2016 बैच के थे IAS दपती कलेक्टर आर्तिका शुक्ला और जसमीत सिंह संधू आज समूची ब्यूरोक्रेसी में चर्चा का विषय बने हुए है।

IAS भास्कर आत्माराम सांवत को रोडवेज का चार्ज

IAS भास्कर आत्माराम सांवत को रोडवेज के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ACS शुभ्रा सिंह के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ था। भास्कर सांवत (1995 बैच (AS) वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह हैं और जून 2025 से गृह विभाग की कमान संभाले हुए हैं। उनकी कार्यक्षमता को दृष्टिगत रखते हुए ही सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery