Tuesday, May, 26,2026

हाउसिंग बोर्ड में बनेगी अतिक्रमण रोकथाम को प्रवर्तन शाखा

जयपुर: राजस्थान आवासन मंडल मुख्यालय में शुक्रवार को मंडल की 253वीं बोर्ड बैठक हुई। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मंडल अध्यक्ष देवाशीष पृष्टी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में पृष्टी ने बुधवार नीलामी और प्रीमियम संपत्तियों की नीलामी को जनता का भरोसा करार दिया। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में अलवर, जोधपुर एवं जयपुर में कुल 81 संपत्तियों की नीलामी से लगभग 317 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। मिशन मोड में भूमि चिन्हांकन कर नई आवासीय योजनाएं शुरू करने तथा ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आरएफएसडीएल के माध्यम से वर्षों से लंबित संपत्तियों की स्टडी करवाकर निस्तारण की नीति जल्द लाने के निर्देश जारी किए गए।

51 पुलिस कर्मियो की प्रतिनियुक्ति प्रस्तावित

मंडल अपनी संपत्तियों की सुरक्षा और अतिक्रमण रोकने के लिए जल्द प्रवर्तन शाखा गठित करेगा। इस प्रस्ताव को बैठक में अनुमोदित किया गया। इसके बाद इसे वित्त विभाग भेजा जाएगा। शाखा में 51 पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति प्रस्तावित है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं शासन सचिव (बजट) राजन विशाल की उपस्थिति में विभिन्न आवासीय योजनाओं के विकास कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने निर्णयों की त्वरित क्रियान्वयन और लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्तियों का सीमांकन कर साइनेज, फेंसिंग एवं चारदीवारी करवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery