Saturday, April, 18,2026

अब प्रदेश के हाईवे बनेंगे स्मार्ट

जयपुर:  प्रदेश में सड़क और आधारभूत ढांचे  के विस्तार को बड़ी मजबूती मिली है। विश्व बैंक बोर्ड ने राजस्थान हाईवेज मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट (आरएचएमपी) के तहत राज्य के 14 प्रमुख राजमागों के उन्नयन लिए 2025 करोड़ रुपए के लोन को मंजूरी दी है। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाते हुए सड़क सुरक्षा और परिवहन प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना का क्रियान्वयन समयबद्ध और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

926 किमी सड़कों का होगा उन्नयन

परियोजना के अंतर्गत कुल लगभग 926 किमी लंबाई के 14 राजमार्गों का विकास किया जाएगा। इनमें से 5 परियोजनाएं ईपीसी मोड पर और 9 परियोजनाएं एचएएम मोड पर विकसित होंगी। इसके साथ ही सड़कों पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। परियोजना का मुख्य उद्देश्य यात्रा समय को कम करना, सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को घटाना और लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है। इसके तहत राज्य के लिए दीर्घकालीन रोड नेटवर्क मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा तथा परिसंपत्तियों के चिन्हांकन और उनके मुद्रीकरण पर भी कार्य होगा। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 'सेफ सिस्टम एप्रोच' अपनाई जाएगी, जिसमें पोस्ट-क्रैश केयर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत ट्रॉमा केयर सेंटर, जीपीएस आधारित एंबुलेंस नेटवर्क और 'गोल्डन आवर' उपचार व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

 

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery