Wednesday, July, 22,2026

हीमोग्लोबिन छह ग्राम से कम तो महिलाओं की ANM करें जांच

जयपुर: राजस्थान में मातृ मृत्यु के मामलों को लेकर बढ़ी चिंता के बीच राज्य सरकार ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश की प्रत्येक हाई रिस्क गर्भवती महिला की नामवार सूची तैयार की जाए और उसे संबंधित एएनएम और सीएचओ से जोड़कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए। समीक्षा बैठक में सामने आया कि जुलाई माह में सीकर, नागौर, जालौर, बांसवाड़ा और चूरू ऐसे जिले हैं, जहां सबसे अधिक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं चिह्नित हुई हैं।

मुख्य सचिव ने इन जिलों में विशेष निगरानी और अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन 6 ग्राम या उससे कम है अथवा वे गंभीर एनीमिया से पीड़ित हैं और उनकी डिलीवरी की तिथि निकट है, उन्हें आवश्यकता के अनुसार ब्लड ट्रांसफ्यूजन, एफसीएम इंजेक्शन या वैकल्पिक दिनों में आयरन सुक्रोज उपलब्ध कराया जाए। उद्देश्य यह है कि प्रसव से पहले उनकी स्थिति सामान्य या कम से कम माइल्ड एनीमिया तक लाई जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी सभी महिलाओं की नामवार जानकारी संबंधित एएनएम, आरसीएचओ और सीएमएचओ के पास उपलब्ध रहे तथा सुरक्षित प्रसव तक संबंधित एएनएम हर तीसरे दिन उनकी स्वास्थ्य जांच करे।

प्रसव नियोजन और ममता कार्ड पर भी जोर

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला के लिए प्रसव नियोजन समय रहते किया जाए। महिला की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अस्पताल का चयन, संभावित प्रसव तिथि और रेफरल की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ममता कार्ड पर सभी जानकारियां स्पष्ट और पूर्ण रूप से दर्ज की जाएं, ताकि उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार ने अब जिलों को स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रसव के बाद पहले 24 घंटे सबसे अहम

मुख्य सचिव ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि प्रसव के बाद धात्री महिला की पहले 24 घंटे तक गहन निगरानी की जाए। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पोषण, रक्तस्राव और अन्य संभावित जटिलताओं पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

प्रदेशभर में आज होगी एएनएम की बैठक

वी. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) और जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारियों (आरसीएचओ) को सोमवार सुबह एएनएम की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की लाइन लिस्ट, जोखिम के कारणों और आवश्यक चिकित्सकीय हस्तक्षेप की समीक्षा की जाएगी। वी. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों और गायनी विभागाध्यक्षों से पिछले 24 घंटे में हुए सामान्य और सिजेरियन प्रसव की रिपोर्ट ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रसव सहित सभी ऑपरेशन निर्धारित स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर्स (SOP) के अनुरूप किए जाएं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery