Saturday, December, 27,2025

11 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, 6 को किया एपीओ

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने कुल 11 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। वहीं 6 अधिकारियों को एपीओ किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से यह आदेश जारी किए गए। आदेश के अनुसार नीरज कुमार भारद्वाज को निदेशक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, योगेश शर्मा को संयुक्त सचिव, महेंद्र प्रताप बेनीवाल को विशेष सचिव, कोमल मोट्यार को उप-सचिव (एआरडी) तथा अनुभूति मिश्रा को उप-सचिव-II, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर लगाया है। इसके अलावा किशोर कुमार तालेपा को सचिव, जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण जयपुर जिला नियुक्त किया गया है। अतुल कुमार सक्सेना को जज, इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल- कम लेबर कोर्ट, भरतपुर, अजय शुक्ला को अजमेर तथा वीरेन्द्र कुमार जसूजा को अलवर के इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट में नियुक्त किया गया है। आरती भारद्वाज को जज, फैमिली कोर्ट क्रम-1, जयपुर मेट्रो-1 और संदीप कुमार शर्मा को जिला एवं सेशन न्यायाधीश बूंदी बनाया गया है। हाई कोर्ट ने वंदना राठौड़, लोकेंद्र सिंह शेखावत, प्रियंका पारीक, सावित्री सिंह, प्रदीप कुमावत और दीपेंद्र माथुर को एपीओ कर मुख्यालय, जिला एवं सेशन न्यायालय जयपुर मेट्रो-2 से जोड़ा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery