Tuesday, July, 14,2026

हाई कोर्ट ने पशु परिचर भर्ती पर लगाई रोक

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर मुख्य पीठ ने पशु परिचर के 6000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने कर्मचारी चयन बोर्ड और पशुपालन विभाग से चार हफ्तों में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। हालांकि, इस दौरान दस्तावेज सत्यापन की
प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन किसी को नियुक्ति नहीं दी जाएगी। हितेश पाटीदार और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिए। याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट सारांश विज और हरेंद्र नील ने तर्क दिया कि परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का गलत फार्मूला अपनाया गया। बिना कटऑफ मार्क्स जारी किए ही उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। 6 अक्टूबर, 2023 को निकली इस भर्ती में 17.53 लाख आवेदन आए थे और 10.52 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एक से 3 दिसंबर तक छह शिफ्टों में परीक्षा हुई थी। विवाद Z फार्मूले पर है, जिसे सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery