Sunday, September, 06,2026

भूमि अधिग्रहण मामले में बूंदी डीजे के आदेश पर अंतरिम रोक

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने भूमि अधिग्रहण, पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी और पंचायत-निकाय चुनाव से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण सुनवाई और आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट ने RIDCOR से जुड़े भूमि अधिग्रहण मामले में बड़ा आदेश देते हुए जिला न्यायाधीश, बूंदी के करीब 8 करोड़ रुपए के मुआवजा संबंधी आदेश पर रोक लगा दी है। यह मामला इंद्रगढ़ क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा टोल प्लाजा निर्माण के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण से जुड़ा है, जो लालसोट-कोटा टोल रोड परियोजना का हिस्सा है। मामले में डीजे, बूंदी ने भूमि का मूल्यांकन वर्गफुट दर से किया था, जबकि अधिग्रहण प्रक्रिया हेक्टेयर आधार पर की गई थी। इस मामले में अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह, रेखा दीक्षित, सौरभ चटर्जी, कीर्ति हर्षा और राजेंद्र गौतम ने पक्ष रखा।

पूर्व मंत्री जोशी की गिरफ्तारी के मामले में सरकार को नोटिस

पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी को चुनौती देने से जुड़े मामले में उनके बेटे रोहित जोशी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में 7 मई की गिरफ्तारी और रिमांड को अवैध बताया गया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 10 जून को निर्धारित की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery