Sunday, May, 17,2026

प्रतियोगी परीक्षाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्तः हाई कोर्ट

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने भर्ती परीक्षाओं में त्रुटिपूर्ण प्रश्नों और गलत उत्तर कुंजी को लेकर लगातार दायर हो रही याचिकाओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को बड़ा निर्देश दिय है। अदालत ने मुख्य सचिव के कार्मिक सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की एक हाई लेवल कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। यह कमेटी भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता जवाबदेही और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत एसओप तैयार करेगी और भविष्य में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के उपाय सुझाएगी।

 जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती-2022 लेवल द्वितीय से जुड़ी 45 याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई के दौरान दिए। अदालत ने कहा कि वर्तमान समय में बेरोजगारी गंभीर स्थिति में है और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा असाधारण स्तर पर पहुंच चुकी है। ऐसे में एक-एक प्रश्न अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी तैयार करने में अत्यधिक सावधानी और निष्पक्षता जरूरी है। अदालत ने यह भी कहा कि भर्ती एजेंसियों को लापरवाही की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन पर संवैधानिक दायित्व है कि योग्य विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पूरी शुचिता के साथ तैयार कराई जाए। कोर्ट ने कमेटी को यह परीक्षण करने के भी निर्देश दिए कि क्या गलत प्रश्न और त्रुटिपूर्ण उत्तर कुंजी तैयार करने वाले अधिकारियों और विशेषज्ञों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 लेवल द्वितीय का परिणाम जारी होने के बाद नियुक्तियां दे दी गई थीं। बाद में कोर्ट के आदेश पर संशोधित परिणाम जारी हुआ, जिसमें याचिकाकर्ताओं के अंक पहले से नियुक्त अभ्यर्थियों से अधिक हो गए, लेकिन वे नई कटऑफ में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में उनसे कम अंक पाने वालों को नियुक्ति मिलने पर याचिकाकर्ताओं ने भी नियुक्ति की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery