Saturday, August, 29,2026

नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड बंद करने पर हाई कोर्ट सख्त

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड से रोडवेज बसों का संचालन बंद किए जाने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने परिवहन सचिव को 7 सितंबर तक तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सचिव को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) के पक्ष और स्थिति को भी रिपोर्ट में शामिल करने को कहा है। जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ ने यह आदेश स्वप्रेरित प्रसंज्ञान याचिका में बस स्टैंड को पुनः संचालित करने संबंधी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दिया। सुनवाई के दौरान न्यायमित्र विमल चौधरी ने अदालत को बताया कि नारायण सिंह सर्किल से बसों का संचालन बंद करने के संबंध में 26 मार्च, 2025 को अधिसूचना जारी की गई थी। आरटीओ प्रथम की ओर से रोडवेज प्रशासन को भेजे गए पत्र का भी हवाला दिया गया। न्यायमित्र ने कहा कि बस स्टैंड शहर के मध्य स्थित है और यहां से राजस्थान हाई कोर्ट, सवाई मानसिंह अस्पताल, प्रमुख शैक्षणिक संस्थान और कई सरकारी कार्यालय नजदीक हैं। ऐसे में बस स्टैंड बंद होने से आमजन को भारी परेशानी हो रही है।

रोडवेज को भी आर्थिक चोट

रोडवेज की ओर से अदालत में कहा गया कि राज्य सरकार और आरटीओ के निर्णय के चलते निगम को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में बस स्टैंड को बंद करने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान म्यूजियम रोड पर संचालित डंपिंग यार्ड का मुद्दा भी उठा। न्यायमित्र ने बताया कि यहां अब भी डंपिंग यार्ड मौजूद है और मृत पशुओं के अवशेष तक डाले जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery