Thursday, October, 22,2026

सफल बोलीदाता को 60 दिन में पट्टा देने के निर्देश

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने खनन पट्टे की ई-नीलामी में सफल बोलीदाता को राहत देते हुए उसकी बोली निरस्त करने, एक लाख रुपए की जमानत राशि जब्त करने और पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने संबंधी आदेशों को निरस्त कर दिया। जस्टिस आनंद शर्मा की बेंच ने खनन विभाग को याचिकाकर्ता को सफल बोलीदाता मानते हुए 60 दिन में पट्टा आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मामला भरतपुर जिले की पहाड़ी तहसील के छपरा गांव स्थित खनन प्लॉट संख्या 13 की ई-नीलामी से संबंधित है।

अचल कुमार ने 27 जुलाई 2018 को आयोजित नीलामी में 36.50 लाख रुपए की सर्वाधिक बोली लगाई थी। उन्हें 31 जुलाई को ईमेल के माध्यम से सफल बोलीदाता घोषित किया गया। नियमों के अनुसार, पहली किस्त के रूप में बोली राशि का 40 प्रतिशत जमा कराना आवश्यक था। याचिकाकर्ता के अनुसार, उन्होंने 10 अगस्त को चेक के माध्यम से भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन संबंधित अधिकारी ने चेक स्वीकार करने से इनकार करते हुए ई-चालान के जरिए भुगतान करने को कहा। इसके बाद 16 अगस्त को भुगतान और आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का प्रयास किया गया। कार्यालय में इन्हें स्वीकार नहीं किए जाने पर याचिकाकर्ता ने रजिस्टर्ड डाक से दस्तावेज भेज दिए।

ब्लैकलिस्ट करने से पहले नोटिस जरूरीः अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने से पहले कारण बताओ नोटिस देना आवश्यक है। इस आधार पर विभागीय निदेशक के 12 सितंबर 2018 और रिवीजन अथॉरिटी के 13 फरवरी 2019 के आदेश निरस्त कर दिए गए। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अश्वनी कुमार चोबीसा और प्रियंशा गुप्ता ने पैरवी की।

सूचना मिलने से शुरू होगी समय सीमा

हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पहली किस्त जमा कराने की 15 दिन की समय सीमा नीलामी की तारीख से नहीं, बल्कि सफल बोलीदाता घोषित किए जाने की सूचना मिलने से शुरू होगी। 31 जुलाई को सूचना मिलने के बाद अवधि की गणना 1 अगस्त से की जानी थी। अंतिम दिन 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण याचिकाकर्ता को 16 अगस्त तक भुगतान करने का अवसर मिलना चाहिए था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery