Wednesday, September, 23,2026

25 पेड़ लगाओ... 10 हजार जमा कराओ, फिर दो गवाही: हाई कोर्ट

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने 12 साल पुराने जमीन अधिग्रहण मामले में परमिला गुप्ता को अपनी गवाही पेश करने का आखिरी मौका दिया है। जस्टिस अनूप कुमार ढंड ने यह राहत दो शर्तों के साथ दी। याचिकाकर्ता को 15 दिन में 10 हजार रुपए राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के 'जूनियर एडवोकेट्स वेलफेयर फंड फॉर परचेजिंग ऑफ लॉ बुक्स' में जमा कराने होंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर 25 छायादार पेड़ लगाने होंगे। मामला परमिला गुप्ता बनाम जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़ा है। जमीन अधिग्रहण के बाद उन्होंने 2014 में सीनियर सिविल जज की अदालत में रेफरेंस केस दायर किया था। उन्हें गवाही और सबूत पेश करने के कई अवसर मिले, लेकिन वह गवाही दर्ज नहीं करा सकीं। इसके चलते निचली अदालत ने 17 सितंबर 2019 को उनकी गवाही बंद कर दी थी। परमिला गुप्ता ने हाई कोर्ट में दलील दी कि गवाही बंद किए जाने के समय वह ऑस्ट्रेलिया में थीं। रिकॉर्ड के अनुसार वह 17 मई से 27 नवंबर 2019 तक ऑस्ट्रेलिया में थीं। हाईकोर्ट ने विदेश में होने की दलील को पर्याप्त कारण नहीं माना और गवाही में देरी को उनकी लापरवाही माना।

हालांकि, मामले में कानून और तथ्यों से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल होने के कारण कोर्ट ने उन्हें अंतिम अवसर देना उचित समझा। पेड़ लगाने के बाद उनकी फोटो और देखभाल का लिखित आश्वासन निचली अदालत में देना होगा। इसके बाद मामले की सुनवाई पूरी होने तक हर छह महीने में पेड़ों की स्थिति की फोटो भी जमा करनी होगी। हाई कोर्ट ने कहा कि यह शर्त सार्वजनिक हित में है। शतें पूरी होने पर ही गवाही का अंतिम अवसर मिलेगा। कोर्ट ने 12 साल से लंबित मामले का जल्द निस्तारण करने के निर्देश भी दिए हैं।


 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery