Monday, March, 16,2026

राजस्थान हाई कोर्ट: 14 न्यायिक अधिकारी बदले

जोधपुर/जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट प्रशासन ने प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में जिला न्यायाधीश संवर्ग सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। इसमें लंबे समय से पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा (एपीओ) में बल रहे अधिकारी भी शामिल हैं।

सत्र आदेश के अनुसार कई जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। सुनील कुमार पंचोली को डूंगरपुर से झंझुनूं का जिला एवं न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि दीपा गुर्जर को झुंझुनूं से डूंगरपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लगाया है। इसके अलावा, दिनेश त्यागी, जो पहले राजस्थान राज्य न्याधिक अकादमी, चोधपुर के निदेशक थे. उन्हें जोधपुर महानगर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं डॉ. सीमा असावाल, नो पहाने हाई कोर्ट बेच जयपुर में रजिस्ट्रार (रिठ्स) थीं, उन्हें टॉक का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

मनीषा चौधरी को बीकानेर में पोक्सो कोर्ट संख्या-2 का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। इसी तरह मनीषा शर्मा को बर (ब्यावर) का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नेता शमां की बीकानेर का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-1 और करुणा शर्मा को बाड़मेर में अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरियत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1 को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, प्रवीण चौधरी को खेरवाडा (जदयपुर), सीमा सेंद्र को नैनवा (कुंदी) और मनोज को डीडवाना में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर लगाया गया है।

प्रवीण कुमार मिश्रा, जो जयपुर बेंच में रजिस्ट्रार (वर्गीकरण) हैं, उन्हें अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ रजिस्टार (रिट्स), हाई कोर्ट बेंच जयपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, अनुभव सिडाना को बीकानेर मे जोधपुर जिला का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लगाया गया है और डेनिश बिश्नोई को श्रीमाधोपुर से बीकानेर में अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2 का कार्यभार दिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery