Tuesday, May, 26,2026

ITAT जज एस. सीतालक्ष्मी की जमानत याचिका खारिज

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) की जज एस. सीतालक्ष्मी की दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के प्रथमदृष्टया गंभीर आरोप हैं और इस स्तर पर जमानत देना उचित नहीं होगा। जस्टिस चन्द्र प्रकाश श्रीमाली ने रिपोर्टेबल जजमेंट के जरिए यह फैसला सुनाया। साथ ही, अदालत ने ट्रायल कोर्ट को मामले की शीघ्र सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सीबीआई के अनुसार एस. सीतालक्ष्मी पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी कंपनी के पक्ष में आदेश पारित कर करीब 90 करोड़ रुपए की पेनल्टी में राहत दी और इसके बदले रिश्वत ली। जांच एजेंसी का दावा है कि तय रिश्वत राशि में से 30 लाख रुपए आरोपी के सरकारी वाहन से बरामद किए गए थे। सीबीआई के मुताबिक यह रकम सह-अभियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय गोयल के माध्यम से पहुंचाई गई थी। सीबीआई ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक महंगा नेकलेस और iPhone 17 Pro Max 512 जीबी भी बरामद हुआ, जिन्हें कथित तौर पर रिश्वत के रूप में प्राप्त किया गया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery