Sunday, September, 06,2026

जस्टिस अग्रवाल बनेंगे राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश!

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट में चल रहे घटनाक्रम के बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का नियमित चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। अंतिम नियुक्ति केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी। जस्टिस अग्रवाल वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में न्यायाधीश हैं। सितंबर 2013 में उन्हें अपर जज नियुक्त किया गया था और मार्च 2016 में स्थायी न्यायाधीश बने। हाई कोर्ट में नियुक्ति से पहले वे छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं। कॉलेजियम की यह सिफारिश राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर चल रहे विवाद के बीच आई है। जयपुर और जोधपुर बेंच के वकील उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने हाल ही में CJI सूर्यकांत को पत्र लिखकर जस्टिस शर्मा के स्थानांतरण की मांग की थी।

तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाई कोर्ट के अलावा जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। वे फिलहाल गुजरात हाई कोर्ट में न्यायाधीश हैं। वहीं, जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। जस्टिस भाटी वर्तमान में राजस्थान हाई कोर्ट में न्यायाधीश हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery