Thursday, July, 23,2026

प्रदेश के 230 पंजीकृत बार एसोसिएशन के एक साथ हुए चुनाव, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के शांडिल्य तीसरी बार अध्यक्ष

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए वार्षिक चुनाव के परिणाम शनिवार को मतगणना के बाद जारी किए गए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर महेंद्र शांडिल्य तीसरी बार निर्वाचित हुए। इसी तरह डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर गजराज सिंह राजावत विजयी हुए। डिस्ट्रिक्ट बार महासचिव के तौर पर नरेंद्र सिंह राजावत विजयी हुए।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन परिणाम जारी होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कर्नल, चुनाव अधिकारी राजीव शर्मा, गजेंद्र सिंह राठौड़ ने नई टीम को दी बधाई। चुनाव में महेंद्र शांडिल्य को 1664 मत मिले, जबकि राजीव सोगरवाल ने 1453 मत हासिल किए।

महासचिव पद के लिए रमित पारीक को 1480 वोट मिले और दीपेश शर्मा को 1147 मतों से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष के दो पदों पर बाबूलाल शर्मा और वंदना शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद शर्मा, संयुक्त सचिव पद पर सौरभ दुबे, सांस्कृतिक सचिव पद पर सुनीता मीणा, पुस्तकालय सचिव पद पर हिम्मत सिंह जादौन, संयुक्त पुस्तकालय सचिव के पद पर राजेंद्र सिंह निर्वाचित हुए।

वहीं जीत के बाद अध्यक्ष महेंद्र शांडिल्य ने कहा कि सभी वकीलों के हितों और हक के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। कोई वादा नहीं करता, हार जीत से फर्क नहीं पड़ता, मेरे साथियों का मुझ पर विश्वास है। लगातार मुझसे जुड़े हुए हैं और जुड़े रहेंगे एक ही बात कहना चाहता हूं, वकालत करो दबंगई से करो राजनीति नहीं। परिणाम जारी होने के बाद हाईकोर्ट में समर्थकों ने स्वागत करते हुए जुलूस निकाला।

 

सांगानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने तीर्थनारायण
दी बार एसोसिएशन सांगानेर जयपुर में 2024-25 के वार्षिक चुनाव में एडवोकेट तीर्थ नारायण शर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर आनंद सिंह यादव, महासचिव पद पर ओमप्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार कुमावत, विनीता पारीक सांस्कृतिक सचिव बने। कई कार्यकारिणी की जीत पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

 

दी बार एसोसिएशन जयपुर में अध्यक्ष पद पर हुई रि-काउंटिंग
इधर दी बार एसोसिएशन जयपुर में अध्यक्ष पद पर जीत का अंतर कम होने पर रि-काउंटिंग कराई गई। दी बार एसोसिएशन जयपुर में अध्यक्ष पद पर संदीप लुहाड़िया ने जीत दर्ज की। रमेश चंद शर्मा और बीना कुमारी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मनीष गगरानी माहेश्वरी महासचिव, श्रीकृष्ण शर्मा संयुक्त सचिव, अंकित कपूर सांस्कृतिक सचिव, योजन शर्मा कोषाध्यक्ष बने। वहीं दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव में गजराज सिंह राजावत अध्यक्ष पद पर, महासचिव पद पर नरेंद्र सिंह राजावत और उपाध्यक्ष के दो पदों पर दिलीप सिंह और प्रेम प्रकाश शर्मा निर्वाचित हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery