Tuesday, May, 26,2026

जयपुर में तीन इंच बारिश

 

जयपुर: मानसून की विदाई के बाद राजस्थान में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार देर रात तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जयपुर, नागौर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर और अलवर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जहां तीन से चार इंच बारिश हुई। मंगलवार सुबह सबसे अधिक बारिश डीडवाना कुचामन के नावां में 102 मिमी, झुंझुनूं के नवलगढ़ में 95 मिमी, ब्यावर में 93 मिमी, सवाईमाधोपुर के बर्बोली में 87 मिमी और जयपुर के जेएलएन मार्ग पर 71.5 मिमी दर्ज की गई। लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में 62 मिमी, बीकानेर में 55 मिमी, पीपल्दा (कोटा) में 54 मिमी और मंडरायल (करौली) में 46 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर तक 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट और जयपुर, नागौर, सीकर व अजमेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण यह बारिश हो रही है।

निचले इलाकों में भरा पानी

जयपुर में बारिश से हालात बेहाल हो गए। सड़कों पर पानी-पानी भर गया। सीकर के फतेहपुर में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई। श्रीमाधोपुर में बारिश के चलते दुकानों में पानी घुस गया और बस स्टैंड पर दो फीट तक पानी भर गया। अजमेर के किशनगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर तेज बारिश रही। अलवर में 20 मिनट की बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। करौली के हिंडौन में एक घंटे की तेज बारिश से कॉलोनियों और मुख्य मागों पर पानी भर गया। धौलपुर में आंधी और बारिश ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया।

बिजली गिरने से मवेशियों की मौत

बारिश के दौरान आकाशीय बिजली और तेज हवाओं ने कई जगहों पर तबाही मचाई। जयपुर के चाकसू में कोटखावदा के बाढ़ चादपुरा गांव में 33 मवेशियों की मौत हुई। नैवर गाव में हाईटेंशन लाइन टूटने से तीन गोवंश मरे। सीकर के अजीतगढ़ में 25 स्थानों पर विद्युत डीपी जलीं और पोल व लाइनें टूटीं।

अक्टूबर में सामान्य से अधिक बारिशः IMD

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि चार महीने के मानसून के बाद अक्टूबर में देश में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है। अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में उत्तरपूर्व मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery