Tuesday, May, 26,2026

नौपता के पहले दिन ही तंदूर की तरह तप उठा राजस्थान

जयपुर: प्रदेश में नौतपा की शुरुआत भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू के साथ हुई। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान से आग बरसती नजर आई। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया।

दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि आमजन गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। 

नौतपा के पहले दिन कोटा खूब तपा, जो प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर और चित्तौड़गढ़ में 45 डिग्री, पिलानी में 44.5 डिग्री और अलवर में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.4 और 2.5 डिग्री अधिक रहा।
बीकानेर में 44.2 डिग्री, चूरू में 43.8 डिग्री, बाड़मेर में 42.8 डिग्री, सीकर में 41.3 डिग्री और जोधपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सिरोही में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हीटवेव के साथ गर्म रातों का असर भी लगातार बना हुआ है।

धूलभरी हवाएं और गर्म रातें बढ़ाएंगी मुश्किलें

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 28 और 29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। 30 मई के बाद बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

मूक प्राणियों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव के निर्देश

भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्यभर के जिला कलेक्टर्स, स्थानीय निकायों और संबंधित विभागों को पशु-पक्षियों की सुरक्षा तय करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और सूखते जल स्रोतों के कारण पशु-पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में जनसहभागिता के माध्यम से पशुओं के लिए पानी, छाया और चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। आदेश के अनुसार 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में दोपहर 12 से 3 बजे तक भारवाहक पशुओं से कार्य नहीं लिया जा सकता। वहीं 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में पशुओं का पैदल परिवहन भी प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय और पुलिस प्रशासन को इन निर्देशों की नियमित मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए गए हैं।

जलकुंड और परिंडे लगाने पर जोर

मुख्य सचिव ने गोशालाओं, पशु आश्रय स्थलों और प्रमुख मार्गों के आसपास जलकुंड स्थापित करने तथा उनमें नियमित स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और घरों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के लिए आमजन और सामाजिक संगठनों को प्रेरित करने को कहा गया है।

हिंगोनिया गोशाला से शहर की सड़कों तक पहुंचाई ठंडक

भीषण गर्मी के बीच नगर निगम जयपुर ने आमजन और बेजुबान पशुओं को राहत पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर हिंगोनिया गोशाला सहित शहर के कई क्षेत्रों में पानी का छिड़काव और एंटी फॉगिंग गन के माध्यम से शीतलता पहुंचाने का कार्य किया गया। रामबाग, नारायण सिंह सर्किल, किशनपोल बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर, जनता कॉलोनी, सेठी कॉलोनी, अशोक नगर और एसएमएस अस्पताल के बाहर पानी का छिड़काव कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया। वहीं विभिन्न स्थानों पर जनसहयोग और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से श्वानों और पक्षियों के लिए पानी की टंकियां भी रखवाई गई हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery