Wednesday, May, 27,2026

धधकता सूरज, प्रदेश बेहाल

जयपुर: राजस्थान में नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भी सूरज ने जमकर कहर बरपाया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि श्रीगंगानगर 47 डिग्री सेल्सियस के साथ देश के दूसरे सबसे गर्म शहर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले तीन दिन तक हीटवेव और ऊष्णरात्रि का असर जारी रहेगा। 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

राजधानी जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर चलती गर्म हवाओं और रात में भी बनी तपिश से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी जयपुर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शेखावाटी में बारिश से मिली राहत

अलवर में ओले, सीकर और झुंझुनूं के कई इलाकों में मंगलवार शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने सीकर, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और खैरथल-तिजारा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

28 से बदल सकता है मौसम

इस बार नौतपा 28 मई के बाद आंशिक रूप से खंडित हो सकता है। विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा। इस दौरान धूलभरी आंधी, मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। 29 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery