Thursday, May, 14,2026

जयपुर में आज से बारिश-आंधी के आसार

जयपुर: प्रदेश में गर्मी अब दिन के साथ रात में भी लोगों को बेहाल करने लगी है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में रात्रि तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक अधिक दर्ज होने से हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 से 6 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है। वहीं जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में सोमवार से हल्की बारिश और तेज आंधी के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई गई है। राजधानी जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों, शेखावाटी और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बाड़मेर रहा सबसे गर्म, पारा 46° पार

उधर पश्चिमी राजस्थान में हालात ज्यादा गंभीर बने हुए हैं। रविवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में 46.3, फलोदी में 46 और जोधपुर शहर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। लगातार तेज गर्म हवाओं और तपिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी लोगों को राहत नहीं दे रहीं। फलोदी में न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक रहा। चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बीकानेर, श्रीगंगानगर और बाड़मेर में भी गर्म रातों का असर देखने को मिला। रात्रि तापमान में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार गर्म रातें शरीर को पर्याप्त राहत नहीं दे पातीं, जिससे हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

पूर्वी राजस्थान में 40 डिग्री से नीचे रहा तापमान

पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी से कुछ राहत देखने को मिली। सीकर, पिलानी, अलवर, टोंक, दौसा, करौली और फतेहपुर सहित कई इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। वहीं कोटा संभाग के आसपास दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery