Thursday, July, 30,2026

एक माह में सभी FRU और ट्रोमा सेंटर होंगे विशेषज्ञों से लैस

जयपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती दिखाई है। डेंगु, मलेरिया, चिकनगुनिया और स्क्रब टाइफस जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी जिलों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक माह में सभी एफआरयू और ट्रोमा सेंटर को विशेषज्ञ चिकित्सकों से सशक्त करने, 24 घंटे में व्हाट्सएप पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने, जरूरत वाले अस्पतालों में पीपीपी मॉडल पर सीटी-एमआरआई सुविधा शुरू करने, मरीजों के भार के अनुसार स्टाफ तैनात करने और हाई रिस्क गर्भवतियों की विशेष निगरानी तय करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पतालों की मरम्मत, दवाइयों व जांच सुविधाओं की उपलब्धता, सीसीटीवी व्यवस्था और नए चिकित्सा भवनों को जल्द शुरू करने पर भी जोर दिया। चिकित्सा मंत्री ने बुधवार को संयुक्त निदेशकों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सकों और फील्ड हेल्थ वर्कर्स को सक्रिय रहकर हर स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य भवन में हुई समीक्षा बैठक में खींवसर ने साफ कहा कि अस्पतालों की मरम्मत और रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

खराब CCTV पर प्रभारी होगा जिम्मेदार

चिकित्सा मंत्री ने प्रदेश की फर्स्ट रेफरल यूनिट और ट्रोमा सेंटर में आवश्यक 3 विशेषज्ञ चिकित्सक एक माह में लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अस्पतालों में जरूरी दवाइयों, जांच सुविधाओं और उपकरणों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मंत्री ने कहा कि जहां सीसीटीवी कैमरे खराब है, वहां संबंधित प्रभारी जिम्मेदार माना जाएगा।

24 घंटे में मिलेगी व्हाट्सएप पर रिपोर्ट

सरकार ने मरीजों को राहत देने के लिए हब एंड स्पोक मॉडल के तहत जांच रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। जिन सरकारी अस्पतालों में अभी तक सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा नहीं है, वहां पीपीपी मॉडल पर सेवाएं शुरू करने की तैयारी करने को कहा गया है। खींवसर ने बताया कि राज्य सरकार 38 हजार से अधिक डॉक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति कर चुकी है, जबकि शेष पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने अस्पतालों में मरीजों की संख्या के अनुसार डॉक्टरों की तैनाती करने के निर्देश दिए।

हाई रिस्क गर्भवतियों की होगी विशेष निगरानी

मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में हाई रिस्क गर्भवतियों की समय पर पहचान, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव तक लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि प्रदेश के सभी डिलीवरी पॉइंट्स पर मेडिकल कॉलेजों के स्त्री रोग विशेषज्ञों की मेंटरिंग शुरू कर दी गई है। उपस्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक गर्भवती महिलाओं को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery