Monday, April, 06,2026

दो साल में प्रदेश के हेल्थ सेक्टर को मिला बूस्ट: मंत्री खींवसर

जयपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार सुदृढ़ हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 2 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट, इंफ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधन तीनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो पूर्ववर्ती सरकार के मुकाबले अधिक है।

मंत्री ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय परियोजनाएं बिना योजना और पर्याप्त बजट के शुरू की गईं, जबकि वर्तमान सरकार उन्हें बेहतर प्लानिंग के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2019-20 में स्वास्थ्य बजट 13,542 करोड़ था, जो बढ़कर 2026-27 में 32,531 करोड़ रुपए हो गया है। कार्डियोलॉजी भवन का सिविल कार्य पूरा हो चुका है, जबकि आईपीडी टॉवर का निर्माण 20वीं मंजिल तक पहुंच गया है। महिला चिकित्सालय के आईपीडी टॉवर का सिविल कार्य भी लगभग पूरा है। खींवसर ने बताया कि 2016 के बाद 23 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए हैं। साथ ही 6400 नए बेड बढ़े और 35 हजार से अधिक भर्तियां की गई, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery