Saturday, August, 29,2026

1.40 करोड़ की कर राशि और ITC से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आईं

जयपुर: राज्य में जीएसटी नियमों के अनुपालन और कर अपवंचन पर अंकुश लगाने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग ने सर्वे एवं निरीक्षण की कार्रवाई तेज कर दी है। जयपुर, बाड़मेर और किशनगढ़ में चार प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई में करीब 1.40 करोड़ रुपए की कर एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के बाद संबंधित करदाताओं ने 1.16 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वैच्छिक रूप से जमा या रिवर्स की। जयपुर की जनता कॉलोनी स्थित महारानी ट्रैवल्स पर 20 अगस्त को निरीक्षण किया गया। लेखा पुस्तकों, रिटर्न और अभिलेखों की जांच में 96.93 लाख रुपए के आईजीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट में अनियमितता सामने आई। विभाग की कार्रवाई के बाद फर्म ने 26 अगस्त को पूरी 96.93 लाख रुपए की राशि स्वैच्छिक रूप से जमा करा कर आईटीसी रिवर्स की।

बाड़मेर की लूदार कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 24 अगस्त को निरीक्षण एवं सर्च किया गया। जांच में ऐसे करदाता से आईटीसी लेने की जानकारी सामने आई, जिसका पंजीयन शुरुआत से ही रद्द था और जिसे गैर-मौजूद करदाता के रूप में चिह्नित किया गया था। फर्म ने 2.55 लाख रुपए स्वैच्छिक रूप से जमा करा दिए। मामले की जांच जारी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery