Wednesday, February, 04,2026

स्वच्छ वातावरण बढ़ाता है कार्यक्षमताः सीएस वी. श्रीनिवास

जयपुर: राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष में मंगलवार को प्रदेशभर के राजकीय कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे चला, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शासन सचिवालय में अभियान का शुभारंभ कर्मचारी संघ कैंटीन के पास से हुआ। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ झाड़ लगाकर सफाई की।

विभिन्न कार्यालयों में भी साफ-सफाई की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी परिसरों में स्वच्छता की संस्कृति विकसित की जानी चाहिए और नियमित अभियान चलाए जाएं। स्वच्छ वातावरण कार्यक्षमता बढ़ाता है और सकारात्मक कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने फाइलों एवं रिकॉर्ड्स के प्रबंधन पर जोर देते हुए समय-समय पर समीक्षा एवं छंटनी करने, पुराने फर्नीचर, अनुपयोगी वाहन, स्क्रैप तथा डिजिटल स्क्रैप का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, शासन सचिव कार्मिक अर्चना सिंह, शासन सचिव युवा मामले एवं खेल नीरज के पवन, शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार रवि कुमार सुरपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में की सफाई

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव शर्मा ने खुद झाड़ थामकर सफाई में भाग लिया, जिससे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह जागा। डीजीपी ने द्वितीय तल पर निरीक्षण किया और एडीजी स्तर के अधिकारियों को अन्य तलों की जिम्मेदारी सौंपी। एडीजी प्रशाखा माथुर ने ग्राउण्ड एवं प्रथम तल, डीजी संजय अग्रवाल ने तृतीय तल, डीजी अनिल पालीवाल ने चतुर्थ तल, एडीजी एस. सेंगाथिर ने पांचवें तल, आईजी प्रफुल्ल कुमार ने छठे तल और एडीजी भूपेंद्र साहू ने सातवें तल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद डीजीपी ने वर्ष भर स्वच्छता बनाए रखने तथा इसे आदत बनाने के निर्देश दिए। मुख्यालय के निर्देश पर अभियान राज्यभर की सभी पुलिस इकाइयों में संचालित हुआ।

जेडीए, खान, पर्यटन एवं अन्य विभागों में रही उत्साहपूर्ण भागीदारी

जेडीए में आयुक्त आनंदी के निर्देशन में सचिव निशांत जैन एवं अतिरिक्त आयुक्त प्रिया बलराम शर्मा के नेतृत्व में कक्षों एवं परिसर की सफाई हुई। खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम अनुभाग में प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने नेतृत्व किया तथा पत्रावलियों की व्यवस्था एवं सफाई पर जोर दिया। पुलिस कमिश्ररेट में आयुक्त सचिन मित्तल ने अधिकारियों के साथ सफाई कर आमजन को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का संदेश दिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंबेडकर भवन में निदेशक आशीष मोदी की अगुवाई में दो घंटे श्रमदान हुआ तथा बेसमेंट पार्किंग की सफाई के निर्देश दिए गए। कारागार विभाग में डीजी अशोक कुमार राठौड़ के निर्देश पर सभी जेलों एवं मुख्यालय में साफ-सफाई हुई। मुख्यालय में डीआईजी मोनिका अग्रवाल की देखरेख में कमरे व पत्रावलियों की सफाई सुनिश्चित की गई। समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक (पोषाहार) अनुपमा टेलर एवं कार्मिकों ने शाखाओं, गैलरी एवं प्रांगण की गहन सफाई की। पर्यटन भवन में अतिरिक्त निदेशक एकता काबरा, आनंद त्रिपाठी, राजेश शर्मा एवं पवन जैन सहित अधिकारियों ने परिसर की सफाई की।

जिला कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट एवं उपखंडों में सफाई

जयपुर जिले में सभी राजकीय कार्यालयों, अस्पतालों एवं विद्यालयों में अभियान चलाया गया। जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी की अगुवाई में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर, बरामदे, रिकॉर्ड कक्ष एवं पार्किंग क्षेत्र की सफाई की। अनुपयोगी सामग्री एवं कबाड़ का निस्तारण किया गया। उपखंड स्तर पर भी अभियान संचालित हुआ। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा इसे सतत प्रक्रिया बताया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery