Wednesday, August, 26,2026

सरकारी स्कूलों का 'फिजिकल इंस्पेक्शन' शुरू

जयपुर: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब कागजी आंकड़ों के बजाय जमीनी हकीकत की पड़ताल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की कवायद के तहत मंगलवार से प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में फिजिकल इंस्पेक्शन शुरू किया गया। निरीक्षण में स्कूल भवन की मजबूती से लेकर कक्षा-कक्ष, पेयजल, शौचालय, पोषाहार कक्ष, छत, साफ-सफाई और जल निकासी तक हर जरूरी सुविधा का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। निरीक्षण टीम स्कूलों में प्रत्येक कक्षा-कक्ष और भवन की स्थिति देखेगी। दीवारों में सीलन, दरार, टूटती पट्टियां, खराब छत या जर्जर भवन मिलने पर उसकी रिपोर्ट तैयार होगी। पेयजल, शौचालय, पोषाहार कक्ष और परिसर की स्वच्छता भी जांची जाएगी। बारिश के दौरान जलभराव वाले स्कूलों में पानी की निकासी की व्यवस्था को भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।

27 तक शाला दर्पण पर रिपोर्ट अपडेट

निरीक्षण के बाद स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं से संबंधित पूरी जानकारी शाला दर्पण के इंफ्रास्ट्रक्चर मॉड्यूल पर 27 अगस्त तक अपडेट करनी होगी। जिन गंभीर समस्याओं का समाधान पीईईओ या यूसीईईओ स्तर पर संभव नहीं होगा, उन्हें सीबीईओ के जरिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तक भेजा जाएगा। जिला प्रशासन के स्तर पर भी कार्रवाई होगी।

शिक्षक जरूरत के हिसाब से होंगे चिह्नित

फिजिकल इंस्पेक्शन केवल भवन और सुविधाओं तक सीमित नहीं रहेगा। विद्यार्थियों की संख्या के मुकाबले जरूरत से अधिक शिक्षक वाले स्कूलों को भी चिह्नित किया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को आवश्यकता वाले विद्यालयों में लगाने के प्रस्ताव 27 अगस्त सुबह 11 बजे तक सीबीईओ को भेजने होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery