Monday, May, 18,2026

'खोजी बॉक्स' से आसान होगी विज्ञान-गणित की पढ़ाई

जयपुर: सरकारी स्कूलों में जल्द ही पढ़ाई का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। भजनलाल सरकार नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग मॉडल लागू करने की तैयारी कर रही है। जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और गणित की पढ़ाई को रोचक और प्रयोगात्मक बनाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में विशेष 'खोजी बॉक्स' उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी मदद से छात्र खेल-खेल में कठिन वैज्ञानिक और गणितीय सिद्धांत समझ सकेंगे।

शिक्षा विभाग के अनुसार, इस नई पहल का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान और गणित का डर खत्म करना और उनमें तार्किक व वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। खोजी बॉक्स में 100 से अधिक एक्टिविटी आधारित मॉडल, प्रयोग सामग्री और शिक्षण उपकरण शामिल होंगे। इनकी सहायता से छात्र चुंबक, प्रकाश, बल, ऊर्जा, ज्यामिति, मापन और अन्य वैज्ञानिक सिद्धांतों को स्वयं प्रयोग करके समझ पाएंगे। इससे सरकारी स्कूलों में साइंस लैब जैसा माहौल तैयार होगा।

लर्निंग किट को IIT गांधीनगर के विशेषज्ञों ने किया तैयार

इस विशेष लर्निंग किट को IIT गांधीनगर के विशेषज्ञों ने तैयार किया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि केवल किताबों और रटने पर आधारित पढ़ाई के बजाय, जब बच्चे स्वयं प्रयोग करेंगे तो उनकी समझ और सीखने की क्षमता दोनों बेहतर होंगी। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करने पर जोर रहेगा। योजना की शुरुआत पहले चरण में प्रदेश के चुनिंदा सरकारी स्कूलों से की जाएगी। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से सभी सरकारी स्कूलों तक विस्तार दिया जाएगा। शिक्षकों को भी इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे पारंपरिक अध्यापक की बजाय बच्चों के 'गाइड' और 'मेंटॉर' की भूमिका निभा सकें। सरकार को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधरेगा, विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी और नामांकन में भी इजाफा होगा। शिक्षा विभाग इसे राजस्थान की स्कूल शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव मान रहा है, जो आने वाले समय में सरकारी स्कूलों को अधिक आधुनिक और प्रयोगात्मक बनाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery