Sunday, May, 10,2026

सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी बरकरार, अधिकारी-कर्मी नदारद

जयपुर: प्रशासनिक सुधार विभाग की लगातार निरीक्षण कार्रवाई के बावजूद सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी और अनुपस्थिति पर लगाम नहीं लग पा रही है। भजनलाल शर्मा सरकार में प्रशासनिक सुधार विभाग के निरीक्षण अभियान पर खास फोकस बढ़ाया गया है, लेकिन जांच रिपोटों के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से पूरी कवायद की सार्थकता पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदेशभर में विभागीय निरीक्षणों के दौरान आधे से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, लेकिन अधिकांश मामलों में अब तक कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में सरकारी तंत्र में जवाबदेही को लेकर फिर बहस तेज हो गई है।

अनुपालना रिपोर्ट अब तक अधूरी

एसीएस दिनेश कुमार के नवाचार के तहत जिलों में कार्रवाई के लिए संबंधित जिला कलेक्टरों और जयपुर स्थित विभागों के लिए प्रशासनिक सचिवों को रिपोर्ट भेजी गई। निर्देश दिए गए कि संबंधित अधिकारी कार्रवाई कर उसकी अनुपालना रिपोर्ट प्रशासनिक सुधार विभाग को भेजें। हालांकि विभागीय सूत्रों के मुताबिक अब तक अधिकांश मामलों में न तो ठोस कार्रवाई हुई और ना ही पूरी अनुपालना रिपोर्ट विभाग को मिली है।

एक साल की निरीक्षण रिपोर्ट ने खोली पोल

प्रशासनिक सुधार विभाग (एआरडी) ने पिछले एक साल में करीब 30 से 35 सरकारी विभागों, परिषदों और बोडों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतापगढ़, अलवर, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, जोधपुर, जैसलमेर, झालावाड़, बारां और बीकानेर समेत 10 जिलों के सरकारी कार्यालयों का औचक दौरा किया। निरीक्षण दल ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश अपनी रिपोर्ट में की है।

निरीक्षण के दौरान सामने आए आंकड़े

  • 1667 में से 961 गजेटेड अधिकारी अनुपस्थित पाए गए यानी 57 प्रतिशत से ज्यादा अधिकारी ड्यूटी से नदारद मिले।
  • वहीं 6421 में से 3359 नॉन गजेटेड कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। यह आंकड़ा 52.31 प्रतिशत तक पहुंच गया।

15 अप्रैल 2026 का निरीक्षण

  • 63 में से 49 गजेटेड अधिकारी अनुपस्थित
  • अनुपस्थिति दर 77.77 प्रतिशत।
  • 101 में से 67 अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित ।
  • अनुपस्थिति दर 66.33 प्रतिशत ।

पर्यटन विभाग में दो बार निरीक्षण

राजस्थान पर्यटन विभाग और राजस्थान पर्यटन विकास निगम में दो बार किए गए औचक निरीक्षणों ने भी स्थिति में सुधार नहीं दिखाया। 11 जुलाई 2025 का निरीक्षण में पर्यटन निदेशालय में 29 में से 25 गजेटेड अधिकारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थिति दर 86.20 प्रतिशत रहा। 46 में से 33 नॉन गजेटेड कर्मचारी अनुपस्थित रहे और इनका अनुपस्थिति दर 71.33 प्रतिशत रहा। आरटीडीसी में 78 में से 55 कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिनका अनुपस्थिति दर 70.51 प्रतिशत रहा।

एडजस्टमेंट और मौखिक अनुमति बन रही ढाल

प्रशासनिक सुधार विभाग के लगातार निरीक्षणों के बावजूद - सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी और अनुपस्थिति पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। सूत्रों के अनुसार कई मामलों में अनुपस्थित कर्मचारियों को बाद में बची छुट्टियों में एडजस्ट कर दिया जाता है, जबकि विभागाध्यक्ष स्तर पर केवल नोटिस जारी कर मामला हुई समाप्त कर दिया जाता है। कुछ मामलों में कर्मचारियों की देरी से उपस्थिति को मौखिक सहमति मिली हुई थी। इससे कर्मचारियों में अनुशासनात्मक कार्रवाई का भय नहीं बन पा रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery