Wednesday, June, 24,2026

तबादलों से रोक हटी, 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर

जयपुर: राजस्थान सरकार ने लंबे समय बाद तबादलों से प्रतिबंध हटाते हुए 5 जुलाई 2026 तक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण की अनुमति दे दी है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के आदेश के अनुसार सभी विभागों में तबादले किए जा सकेंगे, लेकिन शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी अध्यापकों और चिकित्सा विभाग के कार्मिकों के तबादलों पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी। सरकार ने स्थानांतरण प्रक्रिया में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग, गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों, लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कार्मिकों तथा पति-पत्नी दोनों के राजकीय सेवा में होने के मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था निगमों, मंडलों, बोडों और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा विधायक दल की हालिया बैठक में जनप्रतिनिधियों ने तबादलों पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई थी। कर्मचारी संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक पुनर्संतुलन और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

तृतीय श्रेणी शिक्षकों को फिर नहीं मिली राहत

सरकार ने इस बार भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों को तबादला प्रक्रिया से बाहर रखा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला के अध्यापकों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध पूर्ववत लागू रहेगा। इससे प्रदेश के हजारों शिक्षक, जो लंबे समय से तबादलों की मांग कर रहे थे, एक बार फिर निराश हुए हैं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि बड़ी संख्या में शिक्षक वर्षों से अपने गृह जिलों से दूर सेवाएं दे रहे हैं और इनमें अधिकतर महिलाएं हैं, जिन्हें इस बार राहत मिलने की उम्मीद थी।

तीसरी बार मिली तबादलों की छूट

भजनलाल सरकार ने पहली बार फरवरी 2024 में तबादलों पर लगी रोक हटाई थी। उस समय 10 फरवरी से 20 फरवरी तक स्थानांतरण की अनुमति दी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 22 फरवरी तक कर दिया गया था। दूसरी बार 2025 में 1 से 10 जनवरी तक तबादलों की छूट दी गई। अब तीसरी बार 19 जून से 5 जुलाई 2026 तक स्थानांतरण किए जा सकेंगे।

भाजपा मुख्यालय में भी बढ़ी हलचल

तबादलों पर प्रतिबंध हटने के साथ ही जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता और समर्थक अपने परिचितों और समर्थकों के तबादलों के लिए अनुशंसाएं लेकर पहुंचने लगे हैं। पार्टी पदाधिकारियों के कार्यालयों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है और नेताओं के फोन पर सिफारिशें आना शुरू हो गई हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery