Wednesday, May, 27,2026

कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू

जयपुर: अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर सात दिवसीय एक घंटे का कार्य बहिष्कार सोमवार से शुरू हो गया। आंदोलन के पहले दिन विभिन्न विभागों में कर्मचारियों ने मध्याह्न में एक घंटे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। महासंघ की ओर से आरजीएचएस के निजीकरण का विरोध, बजट घोषणाओं के तहत पदोन्नति में दो वर्ष की छूट, नियमितीकरण सहित 25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। पेंशन निदेशालय, पशुपालन विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, पुरातत्व विभाग, रोजगार कार्यालय और वन विभाग सहित कई कार्यालयों में कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। गजेन्द्र सिंह राठौड़, ओम प्रकाश चौधरी, देवेन्द्र सिंह नरुका, प्रभु सिंह रावत, अजयवीर सिंह, मुकेश धायल, भंवर सिंह मेड़तिया, संजय कुमार गोयल, राहुल यादव, प्रकाश यादव, अशोक जांगिड़, कमलेंद्र सैनी और केशव शर्मा सहित कर्मचारी नेताओं ने कार्य बहिष्कार को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery