Saturday, June, 28,2025

143 गांवों के 70 हजार किसानों को 239 करोड़ की सहायता

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि एवं कृषक हित में निरंतर निर्णय ले रही है। किसानों का जीवनस्तर और बेहतर करने तथा उनकी आय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, गेहूं की एमएसपी खरीद पर अतिरिक्त बोनस, अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम वितरण जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में प्रदेश के 143 गांवों के 70 हजार 366 किसानों को बड़ी राहत देते हुए 239 करोड़ रुपए के आदान-अनुदान की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि आपदा राहत कोष से वितरित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रबी फसल सीजन 2024-25 में प्रदेश के 8 जिलों की 18 तहसीलों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए इनकी त्वरित गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा 33 प्रतिशत से अधिक खराबे वाले 143 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery