Wednesday, October, 14,2026

डामर के दाम बढ़े तो राज्य सरकार करेगी भरपाई

जयपुर: प्रदेश में बिटुमिन (डामर) की कीमतों में भारी उछाल से प्रभावित सड़क परियोजनाओं को अब गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बढ़ी कीमतों से प्रभावित पात्र सड़क कार्यों के संवेदकों को बिटुमिन की अतिरिक्त लागत का पुनर्भरण करने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी ने बताया कि यह निर्णय केंद्र सरकार की तर्ज पर लिया गया है। सरकार का मकसद बढ़ी लागत की वजह से प्रभावित सड़क परियोजनाओं की रफ्तार बहाल करना है।

सरकार के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को जब ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू हुआ, उस समय बिटुमिन की कीमत करीब 46,400 रुपए प्रति मीट्रिक टन थी। इसके बाद कीमतों में तेजी आई और मई में यह बढ़कर 80,150 रुपए प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गई। फिलहाल भी बिटुमिन करीब 76 हजार रुपए प्रति मीट्रिक टन के भाव पर है। कीमतों में इस बड़े अंतर का सीधा असर सड़क निर्माण परियोजनाओं की लागत पर पड़ा। बढ़ी लागत के कारण कई कार्यों में संवेदकों के सामने आर्थिक अड़चन आई और निर्माण की गति प्रभावित हुई।

31 दिसंबर तक काम पूरा करने की अपेक्षा

सरकार ने प्रभावित सडक परियोजनाओं के संवेदकों से 31 दिसंबर तक काम पूरा करने की अपेक्षा जताई है। विभाग का फोकस अब लागत संबंधी अड़चन को दूर कर लंबित और प्रभावित सड़क कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर है। सरकार के इस फैसले को सडक परियोजनाओं के लिए दोहरी राहत के तौर पर देखा जा रहा है एक ओर बढ़ी लागत की भरपाई होगी, वहीं दूसरी ओर संवेदकों पर काम जल्द पूरा करने की जिम्मेदारी भी रहेगी। अब निगाहें इस बात पर होंगी कि पुनर्भरण की प्रक्रिया कितनी तेजी से पूरी होती है और प्रभावित परियोजनाएं तय समयसीमा में जमीन पर कितनी रफ्तार पकड़ती हैं।

सरकारी तेल कंपनियों से खरीद पर ही मिलेगा लाभ

सरकार ने पुनर्भरण की व्यवस्था के लिए खरीद को लेकर भी शर्त तय की है। पात्र संवेदकों को बिटुमिन की खरीद बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से करनी होगी। सरकार की ओर से निर्धारित प्रक्रिया और शर्तों के अनुसार पात्र कार्यों की अतिरिक्त लागत का पुनर्भरण किया जाएगा। इस व्यवस्था में 28 फरवरी 2026 के बाद पूरे होने वाले पात्र सड़क कार्यों को शामिल किया गया है। यानी जिन परियोजनाओं पर इस अवधि के बाद बिटुमिन की बढ़ी कीमतों का असर पड़ा है, उन्हें तय नियमों के तहत राहत मिल सकेगी।

लागत की अड़चन दूर, अब काम की रफ्तार पर जोर

पीडब्ल्यूडी के स्तर पर बिटुमिन की बढ़ी कीमत को सड़क निर्माण की रफ्तार प्रभावित करने वाली प्रमुख अड़चनों में माना जा रहा था। लागत बढ़ने से संवेदकों के लिए निर्माण सामग्री की खरीद और काम को निर्धारित गति से जारी रखना मुश्किल हो रहा था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery