Tuesday, March, 24,2026

'गिव अप' से जुड़े 77 लाख नए लाभार्थी

जयपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में संचालित 'गिव अप' अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके सकारात्मक परिणाम साझा किए। मंत्री गोदारा ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल अपात्र लाभार्थियों को स्वेच्छा से लाभ छोड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु 1 नवंबर 2024 से 'गिव अप' अभियान शुरू किया गया था। लगभग 16 माह तक चले इस अभियान में करीब 55 लाख लोगों ने स्वप्रेरणा से खाद्य सब्सिडी छोड़ दी। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण 27 लाख लाभार्थियों के नाम स्वतः सूची से हट गए। इस प्रकार कुल 82 लाख पात्र जरूरतमंदों के लिए खाद्य सुरक्षा सूची में स्थान उपलब्ध हुआ।

मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 26 जनवरी को खाद्य सुरक्षा पोर्टल पुनः शुरू किए जाने के बाद करीब 77 लाख वंचित पात्रों को योजना से जोड़ा गया, जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिला। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए प्रदेश के सभी 41 जिलों का दौरा कर अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा की गई और सक्षम लोगों से स्वेच्छा से लाभ छोड़ने की अपील की गई। मुलाकात के दौरान अमित शाह ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में प्रभावी पहल बताया। साथ ही प्रदेश में संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery