Wednesday, April, 15,2026

डॉ. आर.के. मिश्रा बने FSL के नए निदेशक

जयपुर: राजस्थान की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में प्रशासनिक उलटफेर किया गया है। निदेशक डॉ. अजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया है। इनके साथ डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रामकिशन कुमावत और डॉ. भावना पूनिया को भी एपीओ किया गया है। इन सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।

पुरानी टीम को हटाकर नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत डॉ. आर. के. मिश्रा को नया निदेशक बनाया गया है। वहीं, हरिनारायण को सहायक निदेशक (सीरोलॉजी डीएनए), डॉ. बैजू माथुर को सीनियर साइंटिफिक साइंटिस्ट और बलवंत खज्जा को सहायक  निदेशक (सीरोलॉजी डीएनए) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले एफएसएल में डीएनए मैचिंग मशीनों की खरीद में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई थीं। गृह विभाग द्वारा कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। डॉ. अजय शर्मा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय से ही एफएसएल निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery