Thursday, January, 29,2026

परसेंटाइल फार्मूला... अब 9-9 हजार अभ्यर्थियों का होगा चयन

जयपुर: प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा चतुर्थ श्रेणी भर्ती-2025 का परिणाम शुक्रवार को जारी किया जाएगा। पशु परिचर भर्ती में नॉर्मलाइजेशन को लेकर हुए विवाद के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपना फॉर्मूला बदला है। जेल प्रहरी और पटवारी भर्ती की तरह अब चतुर्थ श्रेणी भर्ती में भी इक्यू परसेंटाइल (परसेंटाइल आधारित) फॉर्मूला अपनाया गया है। इसके तहत हर पारी से लगभग 9-9 हजार अभ्यर्थियों का चयन होगा।

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि यह फॉर्मूला एनडीए और एसएससी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी अपनाया जाता है। इसमें पेपर की कठिनाई, अभ्यर्थियों की संख्या सहित कई मापदंड शामिल हैं, जिससे नॉर्मलाइजेशन के दौरान अंकों में ज्यादा अंतर नहीं आएगा और सभी वर्गों से लगभग समान संख्या में अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में चतुर्थ श्रेणी भर्ती के साथ-साथ जमादार ग्रेड-2 परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम और परिचालक परीक्षा का प्री-डीवी परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया।

ये सभी परिणाम 16 जनवरी को शाम 5 बजे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। बोर्ड ने गुरुवार को ही कटऑफ जारी करने का निर्णय लिया था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे जारी नहीं किया जा सका। चतुर्थ श्रेणी भर्ती परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों की सबसे ज्यादा नजर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

53,749 पदों पर आयोजित की गई भर्ती परीक्षा

चतुर्थ श्रेणी भर्ती के तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें 48,199 पद नॉन-टीएसपी और 5,550 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए हैं। इस भर्ती के लिए 24.76 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से करीब 21.17 लाख अभ्यर्थियों (85.9 प्रतिशत) ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को छह पारियों में आयोजित की गई थी, इसी कारण परिणाम में नॉर्मलाइजेशन किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery