Tuesday, July, 14,2026

75.48 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 प्रदेशभर में शांतिपूर्ण और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुई। परीक्षा 38 शहरों के 1187 परीक्षा केंद्रों पर हुई। कुल 3 लाख 70 हजार 406 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2 लाख 79 हजार 587 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 90 हजार 819 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 75.48 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। एक पद के लिए 1079 अभ्यर्थियों ने प्रतिस्पर्धा की। राजधानी जयपुर में 167 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां 59 हजार 103 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 41 हजार 699 ने परीक्षा दी, जबकि 17 हजार 404 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में 70.55 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वय से परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery