Monday, June, 01,2026

8 हजार किलो मिलावटी मसाले जब्त

जयपुर/सुमेरपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में चल रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए लगभग 8 हजार किलो मिलावटी मसाला जब्त किया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. सुरक्षा टी. शुभमंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पाली की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई सुमेरपुर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया और शीतला चौक स्थित गोदामों पर की गई, जहां बड़े पैमाने पर मिलावटी मसालों का अवैध भंडारण और पैकिंग की जा रही थी।

जांच के दौरान चामुंडा ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से सीटीसी ब्रांड के 500 ग्राम पैकेटों में हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और धनिया
पाउडर के कुल 4740 पैकेट जब्त किए गए, जिनका वजन लगभग 2370 किलो बताया गया है। वहीं, निर्माण इकाई पर की गई कार्रवाई में भी मिर्च पाउडर के 2, हल्दी पाउडर का 1 और धनिया पाउडर का 1 नमूना जांच के लिए लिया गया, जबकि कुल 5620 किलो मसाला सीज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पाली डॉ. विकास मारवल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला बड़े स्तर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का प्रतीत होता है। सभी नमूने जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery