Tuesday, December, 16,2025

घने कोहरे में लिपटा उत्तरी राजस्थान, विजिबिलिटी शून्य के करीब

जयपुर: प्रदेश में लगातार पश्चिमी विक्षोभके असर से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी के चलते रविवार को प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में सीजन का पहला घना कोहरा छा गया, जिससे सुबह के समय जनजीवन प्रभावित हुआ। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू (उत्तरी भाग), अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर के कई इलाकों में कोहरा इतना घना रहा कि कई स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर के आसपास सिमट गई। इस दौरान प्रदेश में सबसे कम तापमान बीकानेर जिले के लूणकरणसर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुचामन सिटी में 5.9C, फतेहपुर में 6.50 और नागौर में 7.00 तापमान रहा। अन्य प्रमुख स्थानों पर माउंट आबू में 7.1C, करौली में 7.2C, अलवर में 7.5C, दौसा में 7.8C, श्रीगंगानगर में 10.3C, जयपुर में 12.2C, बीकानेर में 12.5C, बाड़मेर में 13.5C और फलोदी में 14.20 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

दिन में गिरा 1 से 20 सेल्सियस तक पारा

प्रदेश में मौसम के बदलाव का असर दिन के तापमान पर भी साफ नजर आया। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जिससे दिन में भी हल्की ठंडक बढ़ गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 0.7 डिग्री कम रहा। अजमेर में तापमान 1.9 डिग्री गिरकर 26.8 डिग्री और अलवर में 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रहा, जो 1.8 डिग्री कम हुआ, वहीं सीकर में 1.0 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू और श्रीगंगानगर में भी दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में कमी के कारण ठंडक का असर बढ़ता हुआ महसूस किया गया।

सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

घने कोहरे से चूरू, श्रीगंगानगर व बीकानेर में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और चालकों को हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। जयपुर-बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, मथुरा रोड, डीग रोड और बयाना मार्ग सहित राजमार्गों पर यातायात धीमा रहा। रेलवे ट्रैक और बस स्टैंड के आसपास भी दृश्यता कम रहने से आवाजाही प्रभावित हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery