Friday, June, 19,2026

भवनों और संस्थानों के लिए नियम हुए सख्त

जयपुर: राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए अग्निशमन प्रावधान-2026 लागू कर दिए हैं। स्वायत्त शासन विभाग (एलएसजी) ने भारत सरकार के 'कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन फेज-2' के तहत इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए हैं। नए नियमों में विभिन्न प्रकार की इमारतों को अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत कर उनके लिए अग्निशमन संबंधी अनिवार्य प्रावधान तय किए गए हैं। नए प्रावधानों के तहत भवनों को 'ए' से 'जे' तक कुल नौ श्रेणियों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग फायर सेफ्टी मानक निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन संबंधित भवन मालिकों और संस्थानों को करना होगा। आवासीय भवनों के लिए भी फायर एनओसी को अनिवार्य बनाया गया है। ऐसे हॉस्टल, पीजी, बहु-आवासीय इकाइयां, धर्मशालाएं, स्टूडियो अपार्टमेंट, फ्लैट्स और सर्विस अपार्टमेंट, जिनकी ऊंचाई 9 मीटर या उससे अधिक है अथवा जो 250 वर्गमीटर या उससे बड़े भूखंड पर निर्मित हैं, उन्हें फायर एनओसी प्राप्त करनी होगी।

इसी प्रकार 20 या उससे अधिक लोगों की क्षमता वाले होटल, रिसोर्ट, मोटल और बार के लिए भी फायर एनओसी अनिवार्य होगी। इसके अलावा 9 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले अथवा 500 वर्गमीटर या उससे अधिक बिल्ट-अप एरिया वाले होटलों को भी यह अनुमति लेनी होगी। शिक्षण संस्थानों के लिए भी नियम कड़े किए गए हैं। सीनियर सेकेंडरी स्तर तक के ऐसे स्कूल, जिनकी भवन ऊंचाई 9 मीटर या उससे अधिक है या जो 500 वर्गमीटर से बड़े भूखंड पर निर्मित हैं, उन्हें फायर एनओसी लेना अनिवार्य होगा। वहीं 50 से अधिक विद्यार्थियों वाले अथवा 1000 वर्गमीटर से बड़े भूखंड पर संचालित कोचिंग सेंटरों के लिए भी फायर एनओसी जरूरी कर दी गई है। हालांकि केवल ग्राउंड और प्रथम तल तक संचालित तथा छात्रावास सुविधा रहित कोचिंग संस्थानों को इस अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery