Wednesday, November, 05,2025

फाइनेंस में हैड ऑफ डिपार्टमेंट की चार पोस्ट इसी माह एक साथ होंगी खाली

जयपुर: फाइनेंस डिपार्टमेंट में हैड ऑफ डिपार्टमेंट की चार पोस्ट इसी माह एक साथ खाली हो रही हैं। डायरेक्टर बजट, डायरेक्टर ट्रेजरी एंड अकाउंट, डायरेक्टर लोकल फंड ऑडिट और डायरेक्टर पेंशन। डायरेक्टर बजट की पोस्ट पर जुलाई 2021 से लंबे समय से पोस्टेड ब्रिजेश कुमार शर्मा आगामी 30 सितम्बर को रिटायर हो रहे हैं। उनके पास मार्च 2025 से डायरेक्टर ट्रेजरी एंड अकाउंटस का भी एडिशनल चार्ज है। डायरेक्टर पेंशन की अगस्त, 2023 से पोस्ट होल्ड किए देवराज भी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं। जानकारों के अनुसार डायरेक्टर बजट की पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण व जिम्मेदारी वाली होती है। अभी चूंकि अगले माह से राज्य के वर्ष 2025-2026 के वार्षिक बजट की तैयारियां शुरू हो जाएंगी, ऐसे में डायरेक्टर बजट की जिम्मेदारियां और काम-काज बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। ऐसे में इस पोस्ट को ज्यादा समय खाली नहीं रखा जा सकता है।

इसी प्रकार 700 से ज्यादा की काडर स्ट्रेंथ वाली राजस्थान अकाउंट सर्विस के मुखिया डायरेक्टर ट्रेजरी एंड अकाउंट (डीटीए) की पोस्ट भी अति महत्वपूर्ण है। इस सर्विस में वर्तमान में 31 अधिकारी हायर सुपर टाइम स्केल के और 86 अधिकारी सुपर टाइम स्केल के कार्यरत हैं। इन सीनियर ऑफिसर की ट्रांसफर-पोस्टिंग और इनके काम-काज पर निगरानी रखने की बड़ी और संवेदनशील जिम्मेदारी डायरेक्टर की होती है। डायरेक्टर पेंशन और लोकल फंड ऑडिट का काम भी व्यापक और महत्वपूर्ण होता है। देवराज तो 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं, जबकि डायरेक्टर एलएफएडी का एडिश्नल चार्ज कीर्ति जैन के पास है। जबकि जानकारों के अनुसार दोनों पोस्ट फुल टाइम ड्यूटी वाली हैं। विभाग में पांचवीं एक और पोस्ट एचओडी की है, डायरेक्टर इंस्पेक्शन। लेकिन इस पोस्ट पर पहले से कीर्ति जैन कार्यरत हैं। उक्त पोस्ट के लिए राजस्थान अकाउंट सर्विस की सुपरटाइम स्केल के जो सीनियर मोस्ट ऑफिसर उपलब्ध हैं, उनके नाम हैं- ओमकारमल राजोतिया, भारत राज, संध्या शर्मा, महेंद्र सिंह भूकर, आशुतोष वाजपेयी, सुरेश कुमार वर्मा, अमिताभ योगानंदी, निलेश शर्मा, गिरीश कच्चर, मनीष माथुर, श्रीनिवास मीणा और वृद्धिचंद बुनकर ।

जानकारों का कहना है कि ये जरूरी नहीं है कि उक्त पोस्ट पर सीनियरिटी के आधार पर पोस्टिंग की जाए। ज्यादा जरूरी है, अफसर का योग्य व सरकार के भरोसे वाला होना। चर्चा है कि डायरेक्टर बजट और डायरेक्टर ट्रेजरी एंड अकाउंट की सर्वाधिक महत्वपूर्ण पोस्ट के लिए उक्त क्राइटेरिया में जो नाम आते हैं वे हैं- ओमकार मल राजोतिया (जो जेडीए में जून 2021 में फाइनेंशियल एडवाइजर हैं), कीर्ति जैन (वो वर्तमान में डायरेक्टर इंस्पेक्शन हैं), महेंद्र सिंह भूकर (जो कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट में वर्ष 2020 से एफए बने हुए है)। सुरेश कुमार वर्मा जो (फाइनेंस रूल में वर्ष 2021 से ज्वाइंट सेक्रेटरी हैं), मनीष माथुर फाइनेंस में वर्ष 2022 से ज्वाइंट सेक्रेटरी जीएसटी की पोस्ट पर कार्यरत हैं और वृद्धिचंद बुनकर (जो राजकॉम में फरवरी, 2024 से डायरेक्टर फाइनेंस हैं)। समूचे अकाउंट सर्विस काडर को बेसब्री से इंतजार है कि आखिर इन शीर्ष की पोस्ट पर कौन काबिज होता है। इनमें ज्यादा उत्सुकता डायरेक्टर बजट को लेकर है, क्योंकि ये कुर्सी चार साल के लंबे समय के बाद खाली हो रही है।

कर्मचारी चयन बोर्ड में भी खाली हो रहा मेंबर का एक पद

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के एक सदस्य रिपुंजय सिंह आगामी 30 सितबर को रिटायर हो रहे हैं। उनकी नियुक्ति पिछली कांग्रेस सरकार में दिसंबर 2023 में हुई थी। बोर्ड में मेंबर की एक पोस्ट पहले ही एक वर्ष से खाली चल रही है। अब रिपुंजय सिंह के रिटायर होने से बोर्ड में एक चेयरमैन और दो मेंबर ही कार्यरत रह जाएंगे। मिलिट्री के रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज अगस्त 2023 से बोर्ड के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाले हुए है। उनका कार्यकाल पूरे 5 वर्ष का है। भाजपा की नई सरकार चाहती तो आलोक राज को इस्तीफा दिलवाकर उन्हें हटा सकती थी। लेकिन पूर्ववर्ती दोनों चेयरमैन के कार्यकाल में जिस तरह बोर्ड का काम-काज पटरी से उतर गया था, उसे जिस तरह पटरी पर लाकर स्पीड अप देने में आलोक राज सफल हुए हैं, उसके ही मद्देनजर भाजपा सरकार ने उन्हें कंटिन्यू रखा है। अब जरूरी यह है कि बोर्ड के मेंबर्स के दो खाली पदों पर सरकार जल्द से जल्द नई नियुक्ति करें।

शिक्षा विभाग में जारी हुई जम्बो ट्रांसफर लिस्ट... 4,527 प्रिंसिपल्स के तबादले

शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल्स की जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 4,527 प्रिंसिपल्स के तबादले किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। ट्रांसफर पर प्रतिबंध के बावजूद यह सूची जारी की गई है। वहीं, शिक्षा विभाग में एक और छोटी ट्रांसफर लिस्ट की तैयारी भी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा सरकार में अब तक किसी भी विभाग की यह सबसे बड़ी ट्रांसफर लिस्ट मानी जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery