Tuesday, June, 09,2026

नकली बीज कांड में ACB का बड़ा धमाका 2.44 करोड़ नकद बरामद

जयपुर/बीकानेर: राजस्थान के चर्चित नकली बीज प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 44 लाख रुपए नकद बरामद किए। कार्रवाई के केंद्र में राजस्थान राज्य बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई और उनसे जुड़े लोग हैं। मामले में स्वतंत्र बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जुगल किशोर बिश्नोई, किरण कापड़िया, गणपत बिश्नोई, सुनील सेतिया और सतपाल से पूछताछ की जा रही है।

एसीबी के अनुसार यह कार्रवाई नकली अथवा संदिग्ध गुणवत्ता वाले मूंगफली बीजों पर हुई सरकारी कार्रवाई को प्रभावित करने, मामले को दबाने और प्रतिबंधित बीजों को वापस गुजरात भेजने के लिए कथित तौर पर हुए रिश्वत लेन-देन की जांच का हिस्सा है। 

बस में पकड़े गए 85 लाख, खुली करोड़ों की परतें

सूचना मिलने पर एसीबी टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में लूणकरणसर में एक निजी बस की तलाशी ली। बस में सवार जुगल किशोर बिश्नोई के भांजे स्वतंत्र बिश्नोई के पास से 85 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर बीकानेर स्थित जुगल किशोर बिश्नोई के आवास पर छापा मारा गया, जहां से 1 करोड़ 59 लाख रुपए नकद बरामद हुए। दोनों जगहों से कुल 2.44 करोड़ रुपए मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।

27 मई की कार्रवाई से जुड़े भ्रष्टाचार के तार

एसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 27 मई को गजराज ब्रांड मूंगफली बीज के गोदाम पर सरकारी कार्रवाई के दौरान बीजों के नमूने लिए गए, बिक्री पर रोक लगाई गई और गोदाम सील किया गया था। आरोप है कि बाद में इस कार्रवाई को प्रभावित करने, लैब जांच में राहत दिलाने और बिक्री बहाल करवाने के लिए रिश्वत का खेल शुरू हुआ। एसीबी का दावा है कि गजराज ब्रांड से जुड़े कारोबारी किरण कापड़िया ने लगभग 1.20 करोड़ रुपए जुगल किशोर बिश्नोई को और करीब 60 लाख रुपए गणपत बिश्नोई को दिए।

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' नीति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार, दलाली और पद के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाए। सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई में तेजी आई है और विभिन्न विभागों में रिश्वतखोरी तथा भ्रष्ट आचरण के मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कई बार कहा है कि 'भ्रष्टाचार करने वालों के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो।' मुख्यमंत्री का जोर है कि किसानों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गुजरात कनेक्शन पर फोकस

जांच एजेंसी अब गुजरात कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित बीज कंपनी गुजरात से संचालित होती है। आरोप है कि राजस्थान में कार्रवाई के बाद गोदाम में रखे बीजों को वापस गुजरात भेजने और प्रतिबंध हटवाने के प्रयास किए गए। एसीबी ने छापों के दौरान कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। अब नकदी के स्रोत, बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), वित्तीय लेन-देन और लॉकरों की जांच की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

कार्रवाई में मंत्री के साथ थे आरोपी अधिकारीः डोटासरा

मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, वे विभिन्न जिलों में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ छापेमारी अभियानों में शामिल रहे थे। वहीं, डॉ. मीणा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery