Wednesday, May, 27,2026

बीज माफिया पर मंत्री किरोड़ी मीणा की 'सर्जिकल स्ट्राइक'

जयपुर: राजस्थान में किसानों को कथित रूप से घटिया और अमानक बीज बेचकर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ प्रदेश सरकार ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को खुद चौमूं के सिल्वर पार्क (रीको) पहुंचकर नकली मूंगफली बीजों की फैक्ट्री पर छापा मारा और अवैध पैकेजिंग के बड़े रैकेट का खुलासा किया। प्रदेशभर में चल रही इस कार्रवाई को कृषि विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक' माना जा रहा है। कृषि मंत्री की मौजूदगी में कृषि विभाग की टीम ने 'एग्रो जेनिक्स क्रॉप साइंस' और 'जीएम एग्रो इंडस्ट्रीज' नामक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया।

जांच में सामने आया कि इन इकाइयों में 'श्री बालाजी एग्रो सीकर' के नाम से निम्न गुणवत्ता वाले मूंगफली बीजों की पैकेजिंग की जा रही थी। साधारण मूंगफली को मशीनों से प्रोसेस कर उसे 'हाई क्वालिटी बीज' बताकर बाजार में बेचने की तैयारी थी। कार्रवाई के दौरान मौके से किसान-510 (RG 510), SG-551 और RG-578 किस्मों के नाम वाले लाखों खाली बैग, हजारों तैयार पैकेट, करीब 60 लाख खाली बोरियां और लगभग 2 लाख साबुत मूंगफली की बोरियां बरामद की गई। इसके अलावा मूंगफली से दाना निकालने वाली हाईटेक मशीनें और पैकेजिंग बैग सिलाई मशीनें भी जब्त की गईं। कृषि विभाग का मानना है कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था।

अल्फाटॉक्सिन फंगस से स्वास्थ्य पर खतरा

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि प्रदेश में मूंगफली बीजों के कई सैंपलों की जांच में 'अल्फाटॉक्सिन' नामक खतरनाक फंगस का संक्रमण सामने आया है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह कार्सिनोजेनिक तत्व है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्ताहीन बीज बेचकर उनकी फसल और आय दोनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

विदेशों में भी प्रभावित हुई राजस्थान की साख

कृषि मंत्री ने कहा कि खराब गुणवत्ता वाली मूंगफली के कारण राजस्थान के कृषि निर्यात को भी बड़ा नुकसान हुआ है। इंडोनेशिया और यूरोप के कई देशों में राजस्थान की मूंगफली की खेपें रोकी गईं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रदेश की छवि प्रभावित हुई।

14 जगहों पर एक साथ कार्रवाई

कृषि विभाग ने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के निर्देश पर जयपुर, सीकर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू और अन्य जिलों सहित प्रदेश में 14 स्थानों पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। कई जगहों पर अमानक बीज और अवैध पैकेजिंग से जुड़ी इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

किसानों के सपनों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि बीज माफिया किसानों की फसल ही नहीं, उनके सपनों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोषी कंपनियों और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अधिकारियों को बीज उत्पादन, पैकेजिंग और सप्लाई चेन की गहन जांच के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery