Monday, May, 11,2026

सौर ऊर्जा विस्तार से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा राजस्थानः नागर

जयपुर: राजस्थान तेजी से देश का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी हब बनकर उभर रहा है। सौर ऊर्जा उत्पादन, बैटरी स्टोरेज और ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। यह बात ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को जयपुर मैरियट होटल में आयोजित ऊर्जावान राजस्थानः राजस्थान रिन्यूएबल एंड नॉन-रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट समिट 2026 में कही।

कार्यक्रम का आयोजन फर्स्ट इंडिया न्यूज ने किया। ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान की विकास यात्रा को प्रमुखता से सामने लाने के लिए फर्स्ट इंडिया न्यूज की सराहना करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र और पवन अरोड़ा की प्रशंसा की। नागर ने बताया कि पिछले दो
वर्षों में राज्य में करीब 4,000 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ी है और लगभग 1,900 नए प्लांट स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2027 तक 6,000 मेगावाट क्षमता की बैटरी स्टोरेज परियोजनाएं लागू करने की योजना है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पूगल में 2,450 मेगावाट क्षमता का विशाल रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित किया जा रहा है। राज्य में लगभग 10,000 करोड़ रुपए की ट्रांसमिशन परियोजनाएं चल रही हैं, जबकि 20,000 करोड़ रुपए की नई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में 132 केवी से 220 केवी तक के 57 नए जीएसएस स्टेशन स्थापित किए गए हैं और अगले चरण में 150 नए जीएसएस विकसित किए जाएंगे।

फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने राजस्थान की ऊर्जा क्रांति की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के कारण राज्य आज 'भारत की सोलर कैपिटल' बनकर उभरा है। कार्यक्रम में आईएएस आरती डोगरा, रोहित गुप्ता, शिवप्रसाद नकाते, पूर्व आईएएस वी. पी. सिंह, देवेंद्र श्रृंगी और नवीन अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery