Wednesday, May, 27,2026

ज्ञान और कौशल का संतुलन वर्तमान शिक्षा की अहम जरूरत: देवनानी

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ज्ञान और कौशल का संतुलित विकास वर्तमान शिक्षा की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यशैली में सुधार और शिक्षा में आध्यात्मिकता, संवेदनशीलता तथा जीवन मूल्यों का समावेश ही राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने में मदद करेगा। देवनानी ने जेईसीआरसी फाउंडेशन परिसर में आयोजित राजस्थान ज्ञान सभा के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में यह विचार साझा किए।

राजस्थान के शिक्षा परिदृश्य पर समग्र चर्चा के लिए जेईसीआरसी विश्वविद्यालय, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, शिक्षा विभाग और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय परिसंवाद का 'विकसित राजस्थान के लिए शिक्षा-स्वर्णिम युग की ओर, विकसित भारत 2047' विषय था। देवनानी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को राजस्थान के विकास का प्रमुख आधार बताया।

शिक्षा की उन्नति में तकनीक महत्वपूर्ण

परिसंवाद के दूसरे दिन 'कौशल आधारित शिक्षा, रोजगार सृजन और आर्थिक परिप्रेक्ष्य' पर परिचर्चा हुई। पैनल अध्यक्ष ओम शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य केवल परीक्षार्थी नहीं, बल्कि पूर्ण विकसित विद्यार्थी तैयार करना है। प्रो. अनिल रॉय ने प्रयोग के माध्यम से सीखने और सिद्धांत को समझने पर जोर दिया।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery