Wednesday, May, 27,2026

पैरासिटामोल सहित 24 दवाइयों के सैंपल फेल

जयपुर: राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में सप्लाई होने वाली सर्दी, जुकाम और किडनी के रोगों से संबंधित कई दवाइयों को राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने अमानक घोषित कर दिया है। विभाग की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद इन दवाइ‌यों की बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी गई है। पिछले दिनों प्रदेश में डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप से बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद औषधि नियंत्रण आयुक्तालय लगातार ऐसी दवाओं पर निगरानी बनाए हुए है, जो मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। इस बीच औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में प्रदेशभर में सप्लाई हो रही दो दर्जन से अधिक दवाएं अमानक पाई गई हैं। ये दवाएं सर्दी-जुकाम और एलर्जी के साथ संक्रमण, आंख, किडनी और मानसिक बीमारियों के इलाज में उपयोग में लाई जाती हैं। इनमें लेवोसेटिरिजिन डाइहाइड्रोक्लोराइड टैबलेट, पैरासिटामोल, फेनिलएफ्रिन और क्लोरफेनिरामिन मेलिएट सिरप, अल्फा-लिपोइक एसिड, मिथाइल कोबालमिन टैबलेट, हायोसाइन और पैरासिटामोल टैबलेट जैसी महत्वपूर्ण दवाइयां शामिल हैं, जो ब्यूटाइलब्रोमाइड प्रदेशभर में सप्लाई की जा रही थीं। इन सभी दवाओं की बिक्री, वितरण और आपूर्ति पर औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने तुरंत रोक लगा दी है।

20 से अधिक कंपनियों की दवाएं अमानक

औषधि विभाग की जांच में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और राजस्थान की करीब 20 से अधिक फार्मा कंपनियों की दवाएं अमानक पाई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से कर्नानी फार्मास्युटिकल्स (देहरादून), मैक्सवेल लाइफ साइंसेज प्रा. लि. (तारापुर), लाइफमैक्स कैंसर लैबोरेट्रीज (हरिद्वार), एग्रोन रेमेडीज (काशीपुर), कैंपर हेल्थकेयर (गुजरात), डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज (हैदराबाद), टाइटेनियम टेक्नोलॉजीज (भिवाड़ी, अलवर), विवेक फामकिम (जयपुर) और सिनमेडिक लैबोरेट्रीज (कोटपूतली) जैसी कंपनियां शामिल हैं।

ये दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरीं

कर्नानी फार्मास्युटिकल्स (प्रा.) लि. की लोपरामाइड एचसीआई टैबलेट्स आईपी और डेक्सामेथासोन टैबलेट्स आईपी, एग्रोन रेमेडीज प्रा. लि., की टोब्रामाइसिन आई ड्रॉप्स 0.3%, कैंपर हेल्थकेयर की ऑफ्लॉक्सासिन और ऑर्निडाजोल टैबलेट्स आईपी, एफी पेरेटेरल्स, की कैल्शियम और विटामिन डी3 टैबलेट्स आईपी, जी लैबोरेट्रीज लि. की लोपरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स आईपी, कार्डियोमैक इंडिया (प्रा.) लि.का कैनुला, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज लि. की इबुप्रोफेन और पैरासिटामोल डिस्पर्सिबल टैबलेट्स, टाइटेनियम टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. की कैल्सिट्रियॉल कैप्सूल आईपी, अमरी फार्मास्युटिकल्स की सेफपोडोक्सिमे प्रोक्सेटिल टैबलेट्स 200 एमजी सहित कई कंपनियों की दवाएं अमानक पाई गई हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery